फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said those who steal taps and waste water should be stopped Be aware of mafia that is harming nature

UP: 'हमने हर घर नल दिया, कोई टोटी चोरी कर रहा', योगी बोले-प्रकृति को नकुसान पहुंचाने वाले माफिया से रहें सजग

Fri, 05 Jun 2026 10:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 10:58 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि टोटी चोरी और पानी बर्बाद करने वालों को टोकें। प्रकृति को नकुसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें। सीएम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi said those who steal taps and waste water should be stopped Be aware of mafia that is harming nature
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आम लोगों से प्रकृति व जलस्रोतों को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहने की अपील की। उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच संकल्प भी दिलाए।
विज्ञापन


इन संकल्पों में एक पेड़ मां के नाम लगाना, पेड़ों की सुरक्षा, जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करना और प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाना शामिल है। सीएम ने टोटी चोरी करने और पानी बर्बाद करने वालों को टोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले के मौसम चक्र में बदलाव आया है। इससे किसान सर्वाधिक प्रभावित होंगे और खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन

तापमान लखनऊ से पांच डिग्री कम रहता है

सीएम ने कुकरैल वन क्षेत्र का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि वहां का तापमान लखनऊ से पांच डिग्री कम रहता है। कुकरैल से अवैध कब्जे हटाकर ‘सौमित्र वन’ विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने ''एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य'' का संदेश दिया है।

सीएम ने बताया कि मार्च 2017 में वन विभाग की नर्सरी में केवल पांच लाख पौधे थे। अब सरकारी व निजी नर्सरी में 55 करोड़ पौधे तैयार हैं। आज प्रदेश भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। जुलाई में एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का महाभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जल स्रोतों का संरक्षण

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल संसाधन के लिहाज से काफी समृद्ध है। इन जल स्रोतों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना आवश्यक है। नौ वर्ष पहले प्रदेश में केवल एक रामसर साइट थी, जो अब बढ़कर 13 हो गई हैं। बलिया का सुरहा ताल 13वीं रामसर साइट के रूप में चयनित हुआ है। ग्राम प्रधानों, नगर निकायों के चेयरमैन व महापौर को तालाब, पोखरे, कुएं व बावड़ी संरक्षित-पुनर्जीवित करने का दायित्व सौंपा गया है। 

समारोह में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, प्रमुख सचिव (वन) वी हेकाली झिमोमी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

सीएम के बयान से गर्माया टोटी चोरी का मुद्दा

सीएम योगी ने हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए टोटी चोरी का मुद्दा फिर गर्मा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया है। पता लगा कि कोई टोटी चोरी कर रहा है और कोई अन्य प्रकार से उसको नुकसान पहुंचा रहा है। टोटी चोरी की बात आते ही हॉल में लोग हंसने लगे। हालांकि, सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस कथन को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगे टोटी चोरी के आरोप से जोड़कर देखा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed