{"_id":"60be6f608ebc3ef43a3540c9","slug":"cm-yogi-said-that-the-university-should-include-nursing-pharmacy-and-biochemistry-in-the-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने कहा, नर्सिंग, फॉर्मेसी व बायोकेमिस्ट्री को कोर्स में शामिल करें विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने कहा, नर्सिंग, फॉर्मेसी व बायोकेमिस्ट्री को कोर्स में शामिल करें विश्वविद्यालय
Tue, 08 Jun 2021 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:41 AM IST
सार
नए राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन, राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण और निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को एक बैठक में नए राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन, राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण और निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और एसीएस एसपी गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों व भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम में नर्सिंग, फॉर्मेसी और बायो केमिस्ट्री को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग ने कहा कि कहा कि सहारनपुर, आजमगढ़ तथा अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि विश्वविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य इसी माह शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन