{"_id":"646d183f0e7c89d3cd0ed2d5","slug":"cm-yogi-said-organizing-khelo-india-university-games-will-improve-up-s-image-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन से बेहतर होगी यूपी की छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन से बेहतर होगी यूपी की छवि
Wed, 24 May 2023 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 May 2023 01:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों, आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की बेहतर छवि बने।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खेलों के शुभारंभ समारोह से जुड़ा प्रस्तुतिकरण भी देखा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन 25 मई को लखनऊ में और समापन तीन जून को वाराणसी में होगा। जबकि लखनऊ व वाराणसी के अलावा गोरखपुर और गौतमबुद्धनगर में भी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों, आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की बेहतर छवि बने। बाहर से आने वालों बच्चों के रहने-खाने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधन की समुचित व्यवस्था की जाए। बाहर से आने वाले खिलाड़ी यदि कहीं बाहर घूमने जाना चाहें तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो।
विज्ञापन
बैठक में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री व गृह) संजय प्रसाद, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत प्रशासन-पुलिस व खेल विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन