फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Non-BJP governments are not able to provide security to Shobha Yatras, appeasement is the reason

सीएम योगी बोले: शोभा यात्राओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं गैर भाजपाई सरकारें, तुष्टीकरण है दंगों की वजह

Sun, 21 Apr 2024 11:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 21 Apr 2024 11:36 AM IST
सार

CM Yogi: सीएम योगी ने देश की गैर भाजपाई सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिंदू शोभा यात्राओं को यह सरकारें सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। 
 

विज्ञापन
CM Yogi said: Non-BJP governments are not able to provide security to Shobha Yatras, appeasement is the reason
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि होली और रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल सहित देश की कई गैर भाजपाई सरकारों में हुए दंगे चिंता का विषय हैं। जनता को यह सोचना चाहिए कि रामनवमी या दूसरे धार्मिक पर्वों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहीं शोभा यात्राओं को जो सरकारें सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं वह सरकारें बहन-बेटियों को सुरक्षित कैसे रखेंगी। 
विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए सीए योगी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने एक नए तरह के तनाव को जन्म दिया है। तुष्टीकरण की वजह से सरकारें सही फैसले नहीं ले पाती हैं। चुनाव के समय में वेस्ट यूपी में भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि चुनाव का समय है। देश की जनता को यह देखना चाहिए कि कथित तौर पर सेक्युलर पार्टियां धार्मिंक मामलों में किस तरह का स्टैंड लेती हैं। लोगों को वोट देते समय भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई : योगी
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की जातिवादी और सांप्रदायिक सोच के कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने आतंकवादियों को बिरयानी तक परोसी है। उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी पर लोगों की सुरक्षा और विश्वास के साथ खेलने का आरोप लगाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज भारत में जरा सा भी विस्फोट होने पर पाकिस्तान अपनी सफाई देने को तैयार रहता है, लेकिन कांग्रेस के जमाने में आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। वे कहते थे कि भगवान राम कभी थे ही नहीं, ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण में शुक्रवार को 102 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के रुझान फिर एक बार, मोदी सरकार की देशव्यापी भावना को रेखांकित करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में जोधपुर में एक रोडशो भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed