फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, India is overwhelmed by Papua New Guinea's PM honoring Modi by touching his feet

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, पापुआ न्यू गिनी के पीएम द्वारा मोदी का पैर छूकर सम्मान करने से भारत अभिभूत

Thu, 25 May 2023 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 May 2023 08:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के साथ ही फिजी में पीएम को सम्मान प्राप्त हुआ है। और तो और ऑस्टेलिया के पीएम द्वारा पीएम मोदी के लिए 'मोदी इज द बॉस' शब्द का प्रयाग किया गया। ये प्रमाण है कि विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा है।

विज्ञापन
CM Yogi said, India is overwhelmed by Papua New Guinea's PM honoring Modi by touching his feet
पीएम मोदी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छह दिवसीय विदेश यात्रा को अबतक की सबसे सफल विदेश यात्राओं में से एक बताया है। उन्होंने विदेशों में पीएम मोदी को मिले सम्मान को भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का परिणाम बताया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई पर चढ़ते हुए देख हर भारतवासी गौरवान्वित है। पापुआ न्यू गिनी में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि किसी स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र का प्रधानमंत्री दूसरे देश के प्रधानमंत्री का पैर छूकर के अभिवादन और अभिनंदन करे। पूरा देश इस दृश्य से न सिर्फ अभिभूत है बल्कि भावुक भी है। 

विज्ञापन


विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के साथ ही फिजी में पीएम को सम्मान प्राप्त हुआ है। और तो और ऑस्टेलिया के पीएम द्वारा पीएम मोदी के लिए 'मोदी इज द बॉस' शब्द का प्रयाग किया गया। ये प्रमाण है कि विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा है। दुनिया में विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच पीएम मोदी को नायक के रूप में देखा जा रहा है। यही नहीं विकसित देश भी संकट के साथी के रूप में पीएम मोदी को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। 
विज्ञापन


पूरा भारत पीएम मोदी की लोकप्रियता से गौरवान्वित
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी के प्रति जो सम्मान प्रगट किया गया और पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा व्यक्त की गई, ये पीएम मोदी की लोकप्रियता, कड़ी महेनत, राष्ट्र प्रति समर्पण और नेशन फर्स्ट के संकल्प के प्रति दुनिया के द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है। दुनिया के अंदर भारत का लोकतंत्र पुष्ट और लोकप्रिय होता दिख रहा है। पूरा भारत पीएम मोदी की लोकप्रियता से गौरवान्वित है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष अपने नकारात्मक बयान के कारण भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने पर उतारू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के कुत्सित प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता 
सीएम ने कहा कि न्यू पार्लियामेंट के उद्घाटन को लेकर कुछ विपक्षी दलों की घोषणा लोकतंत्र को कमजोर करने और भारत की गरिमा और गौरव को कम करने का कुत्सित प्रयास है। प्रत्येक भारतवासी जो एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ जुड़कर काम कर रहा है वो विपक्ष के इस कुत्सित प्रयास का मुंहतोड़ जवाब समय आने पर जरूर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed