{"_id":"608e702d8ebc3e246745ed86","slug":"cm-yogi-said-in-a-virtual-dialogue-with-the-workers-need-of-oxygen-in-hospitals-do-not-be-negligent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने श्रमिकों से वर्चुअल संवाद में कहा, अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत... लापरवाही न बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने श्रमिकों से वर्चुअल संवाद में कहा, अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत... लापरवाही न बरतें
Sun, 02 May 2021 02:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 May 2021 02:56 PM IST
सार
श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
oxygen
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर में पीक पर 68,000 केस आये थे। दूसरी लहर 30 से 50 गुना संक्रामक हो चुकी है। यह महामारी है। पहले जब 500 मरीज भर्ती होते थे, उसमें से 30-40 को ऑक्सीजन को जरूरत पड़ती थी। आज अगर किसी कोविड हॉस्पिटल में 500 बेड हैं तो उसमें 450 को ऑक्सीजन देने की जरूरत है।
विज्ञापन
ज्यादातर को वेंटिलेटर की आवश्यकता है। सारी व्यवस्था इस समय दुरुस्त की जा रही हैं। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। बोले कि पिछली कोरोना लहर में 54 लाख श्रमिक कामगारों को प्रदेश सरकार ने भरण-पोषण भता दिया। ऐसा करने वाला उतर प्रदेश पहला राज्य था। सभी के राशन-भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस बार 05 मई से मुफ़्त में राशन मिलने जा रहा है। कोविड की पहली लहर में 40 लाख प्रवासी श्रमिक आये। उनके स्वास्थ्य और सेवायोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
इसके लिए एक आयोग गठित किया गया। सभी को रोजगार से जोड़ा गया। श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चलाया है। भव्य आयोजन होता है। हर मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कर रहे हैं। यहां श्रमिकों के बच्चों के रहने, खाने और पढ़ने की सब व्यवस्था होगी। अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर से गौतम बघेल, अयोध्या से केदारनाथ यादव, आगरा से सोनपाल व अशोक कुमार, प्रयागराज से अरुण कुमार व दीपक कुमार वर्मा से संवाद किया। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। अपर मुख्य सचिव श्रम व सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने वेबिनार का संचालन किया। इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मितल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना आयुक्त नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।