फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Earlier poisonous goods from China used to come in our festivals, now UP products are popular in

सीएम योगी बोले: पहले हमारे त्योहारों में आता था चीन का जहरीला सामान, अब पूरे देश में यूपी के उत्पादों की धूम

Sun, 12 Jan 2025 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 08:21 AM IST
सार

CM Yogi said:सीएम योगी ने लखनऊ में खादी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने एक जिला एक उत्पाद योजना का जिक्र किया। 
 

विज्ञापन
CM Yogi said: Earlier poisonous goods from China used to come in our festivals, now UP products are popular in
खादी सप्ताह में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि भारत का स्वाभिमान है। महात्मा गांधी ने इसे आंदोलन बनाया जिसने आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। चरखे ने देशवासियों को रोजगार का साधन दिया और राष्ट्रीय आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना। सीएम ने कहा कि पहले त्योहार हमारा होता था और सामान चीन से बिकने आता था, लेकिन आज यूपी का ब्रांड ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) दुनियाभर में धूम मचा रहा है। वे शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक सप्ताह तक चलने वाले खादी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन में बनने वाले उत्पादों में ऐसा जहर होता था कि बच्चे छूते तो बीमार हो जाते थे। बहुत सारे लोगों की आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता था। पर, अब लोग त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। माटी कला बोर्ड के उत्पादों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि मिट्टी से बने बर्तनों ने थर्माकोल और प्लास्टिक का पर्यावरण अनुकूल विकल्प दिया है। माटी कला उद्योग से जुड़े प्रजापति समुदाय को तालाबों से मुफ्त मिट्टी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वे वर्षभर बर्तन बना सकें। कार्यक्रम में सीएम ने माटी कला के पांच लाभार्थियों को टूलकिट और प्रमाणपत्र भी दिए। इस दौरान सीएम ने एमएमएसई मंत्री राकेश सचान के साथ उत्पादों को देखा। समारोह में प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर सहित कई अधिकारी और कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन


सात वर्ष में 3.5 लाख से अधिक को खादी से मिला रोजगार
सीएम ने एक ओडीओपी के बारे में कहा कि यह योजना यूपी की विशिष्ट पहचान बन गई है। हर जिले का एक उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है। पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को यूपी ने पूरे देश में सबसे प्रभावी ढंग से लागू किया है। सरकार ने खादी, माटी कला और अन्य उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए तंत्र विकसित किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन लाभार्थियों को सोलर या इलेक्ट्रिक चाक, चरखा दिए गए हैं, वे अपनी आय का एक हिस्सा बचत के रूप में सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में 3.5 लाख से अधिक लोगों को अकेले इस विभाग ने खादी के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने में अपना योगदान दिया है। सीएम ने खादी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताया। कहा, महाकुंभ में 240 से अधिक स्टॉल खादी और ग्रामोद्योग के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed