फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, decrease in infection and recovery rate satisfactory

सीएम योगी ने कहा, संक्रमण में आ रही कमी और रिकवरी दर संतोषजनक

Sun, 02 May 2021 02:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 May 2021 02:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
CM Yogi said, decrease in infection and recovery rate satisfactory
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण में आ रही कमी और रिकवरी दर के बेहतर हो रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल किट में कम से कम 7 दिन के लिए सभी निर्धारित दवाएं होनी चाहिए। वापस आए श्रमिकों और कामगारों की संक्रमण के लिहाज से स्क्रीनिंग की जाए। संक्रमित या लक्षणयुक्त श्रमिकों व कामगारों को आवश्यकतानुसार अस्पताल, क्वारंटीन सेंटर या होम आइसोलेशन में रखा जाए।

विज्ञापन


सीएम ने शनिवार को टीम 9 के साथ वर्चुअल बैठक में  कोविड-19 के प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों में काफी कमी आई है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टेस्ट कराए जाएं। संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उतर प्रदेश में रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने प्रतिदिन 50,000 वायल प्रतिदिन का नया आवंटन किया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 100 कोविड बेड का विस्तार किया जाए। केजीएमयू में कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या में और वृद्धि की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर चालू अवस्था में रहें।  सभी अस्पतालों के लिए तत्काल एनेसथेटिस्ट व अन्य टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। अगर कोई व्यक्ति किसी मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग के लिए जा रहा है, तो उसे रोका न जाए बल्कि सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन की स्थिति पर शासन स्तर से सीधी नजर रखने के लिए गृह विभाग में एक डेडिकेटेड कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों तथा श्वांस रोगियों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जाए। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में थोड़े तकनीकी सहयोग से ऑक्सीजन उत्पादन भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने मतगणना स्थल के बाहर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था करने को कहा है।


शहरों का कराएं अध्ययन
कोविड-19 की सेकंड वेव की पीक के लिहाज से आईआईटी, कानपुर से समन्वय बनाते हुए प्रदेश के शहरों का गहन अध्ययन कराया जाए। इससे रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉन कोविड मरीजों को भी टेली कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। समीक्षा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed