फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Ayodhya should not be harmed due to flood and silt of Saryu, officials should channelize the riv

सीएम योगी बोले: सरयू के बाढ़ और सिल्ट से न हो अयोध्या को नुकसान, तराई की नदियों को चैनलाइज कराएं अधिकारी

Mon, 12 Aug 2024 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Aug 2024 09:18 PM IST
सार

CM Yogi said: सीएम योगी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सरयू नदी में आई बाढ़ और जमा होने वाली सिल्ट की वजह से अयोध्या नगरी में किसी प्रकार का नुकसान न हो। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Ayodhya should not be harmed due to flood and silt of Saryu, officials should channelize the riv
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की बाढ़ से अयोध्या को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के पानी में जहां तेज बहाव है, वहीं सिल्ट भी अधिक है। ऐसे में एक बांध बनाकर इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। सीएम ने अधिकारियों को किसी आईआईटी के विशेषज्ञों से सलाह लेकर इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य सभी नदियों में भी सिल्ट की सफाई कराने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने तराई वाली नदियों को चैनलाइज कराने के साथ ही उनमें भी सिल्ट की सफाई कराने को कहा है। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए यूपी, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है। इस परियोजना से यूपी के 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसमें बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों को लाभ मिलेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 221 किमी लंबी केन-बेतवा लिंक चैनल में से यूपी में 21 किमी लिंक चैनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जरूरत है। इसके लिए केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण खंड 2 के अधिशासी अभियंता को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के तहत फिलहाल बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों के ही किसानों को लाभ मिलना है लेकिन अब इसमें हमीरपुर जिले को भी जोड़ा जाए। ताकि वहां के किसानों को भी इस परियोजना से सिंचाई की सुविधा मुहैया हो सके। मुख्यमंत्री ने आगरा में ताज के पास रबर डैम बनाने के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed