फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's instructions: 24 hours electricity will be available on Dussehra and Diwali

सीएम योगी के निर्देश: दशहरा और दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली, ब्रेकडाउन होने पर जल्द से जल्द जाए सुधारा

Mon, 16 Oct 2023 06:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 06:22 PM IST
सार

मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलो को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

विज्ञापन
CM Yogi's instructions: 24 hours electricity will be available on Dussehra and Diwali
दशहरा पर 24 घंटे होगी बिजली की आपूर्ति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी। इसके लिये आवश्यक निर्देश विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को दे दिये गये हैं। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि इन प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। 

विज्ञापन


सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत प्राप्त हो इसके लिये कड़े निर्देश दिये गये हैं। वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये कहा गया है।
विज्ञापन


डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलो को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधो को भी कम से कम समय में ठीक करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर लटकते तारों को तुरंत बदला जाए 
अध्यक्ष ने कहा है कि जर्जर, लटकते तारों और केबिलों को सुव्यवस्थित करते हुए सभी सुरक्षात्मक कार्रवाई कर ली जाये। वोल्टेज फ्लक्चुएशन एवं लो वोल्टेज की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाये। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पहले से ही व्यवस्था कर ली जाये। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर पर के जरिए मिलने वाली शिकायतों का भी तत्पर्ता से निस्तारण कराया जाये।


डिस्काम स्तर पर तथा जनपद स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत करा ली गई हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि जिन मार्गों पर जुलूस आदि निकने हो या मूर्ति विसर्जन हेतु बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने की सम्भावना हो वहाँ अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करके पूरी व्यवस्था बेहतर कर लें जिससे विद्युत दुर्घटना आदि से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed