फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's election rally in Sitapur: Like Kashi, Ayodhya and Mathura, rejuvenation of Naimisharanya

सीतापुर में बोले CM योगी: पिछले नौ साल में देश की तस्वीर बदली, काशी की तरह नैमिषारण्य का भी होगा कायाकल्प

Fri, 28 Apr 2023 03:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Apr 2023 03:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में देश की तस्वीर बदल चुकी है। नौ साल पहले भारत को लोग संदेह की निगाह से देखते थे। आज परिवर्तन किसी से छिपा नहीं है। भारत के लोगों को पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। दुनिया में कहीं भी संकट आता है तो सभी भारत की ओर देखते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi's election rally in Sitapur: Like Kashi, Ayodhya and Mathura, rejuvenation of Naimisharanya
सीतापुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी चमक चुकी है, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है, अब नैमिषारण्य की बारी है। काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, जिससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर सृजित होंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं। उन्होंने यूपी में हो रहे नगर निकाय चुनाव को देवासुर संग्राम बताते हुए कहा कि कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है। 

विज्ञापन


ट्रिपल इंजन की सरकार से घर तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि नैमिषारण्य को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। दुनिया का इतिहास भले ही उंगलियों पर गिना जाने वाला है, मगर नैमिषारण्य का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। भारतीय मनीषियों का संपूर्ण ज्ञान समेटे हुए ये नैमिषारण्य की भूमि हम सभी के लिए सदैव से आस्था का केंद्र रही है। यहां आकर मेरा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो गया है। देवासुर संग्राम में यहां पर महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थि दानकर जो वज्र प्रदान किया था, उसने दैवीय शक्तियों को विजय प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये चुनाव किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन के जुड़ने से बुनियादी सुविधाएं घर घर तक पहुंचने लग जाएंगी। जो दानव रूपी भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और अपराधी प्रवृत्ति वालों को दरकिनार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल सकेगा। 
विज्ञापन


नौ साल में इतना विकास हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में देश की तस्वीर बदल चुकी है। नौ साल पहले भारत को लोग संदेह की निगाह से देखते थे। आज परिवर्तन किसी से छिपा नहीं है। भारत के लोगों को पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। दुनिया में कहीं भी संकट आता है तो सभी भारत की ओर देखते हैं। सूडान संकट के बाद भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने में सफल हुआ है। यूपी के भी सैकड़ों लोगों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ, वो बीते 9 साल में हुआ है। गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, फ्री राशन की सुविधा, फ्री कोरोना वैक्सीन का लाभ मिला है। एक तरफ गरीब कल्याण की योजना बिना भेदभाव के पहुंच रही हैं, हाईवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स का निर्माण हो रहा है, तो वहीं गऊ और विरासत का सम्मान भी हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा नैमिषारण्य
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी में विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी चमक चुकी है, अयोध्या आज नई अयोध्या के रूप में दुनिया में सामने आ गई है। मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प हो रहा है। अब नैमिषारण्य की बारी है। हमने अब नैमिषारण्य के कायाकल्प का कार्य शुरू किया है। बहुत शीघ्र यहां इलेक्ट्रिक बस शुरू होने जा रहा है। यही नहीं यहां अगले कुछ महीनों के बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। नैमिषारण्य का कायाकल्प होगा तो यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में पर्यटक आएंगे, जिससे हर सेक्टर में रोजगार का सृजन होगा। कोई होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउस से कमाएगा, कोई पूजा का सामान बेचकर तो कोई पूजा कराकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करेगा। 

स्मार्ट सिटी के लिए करें वोट 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिषारण्य हमारे वैदिक ज्ञान की धरोहर है। हर भारतीयों को इसपर गर्व है। डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार हुआ है, वैसे ही नैमिषारण्य का भी होगा। ओडीओपी के तहत यहां की दरी को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में यहां की दरियां धूम मचा रही हैं। सीतापुर जनपद में नौ नगर निकाय हैं। मेरी आपसे अपील है कि बिना भेदभाव के अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने और नगरों को कूड़े की जगह स्मार्ट सिटी का रूप देने के लिए भाजपा को वोट दें। 


इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सहित सभी 9 नगर निकायों से बीजेपी के अधिकृत चेयरमैन पद प्रत्याशी और पार्षदगण के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed