फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's befitting reply: For whom earlier Ram, Krishna and Shankar were communal, now they are worshipped and become their devotees

सीएम योगी का करारा जवाब : जिनके लिए पहले राम, कृष्ण और शंकर सांप्रदायिक थे, अब वे ही दंडवत हो उनके भक्त बन गए

Thu, 19 Aug 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Aug 2021 08:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि तालिबान में महिलाओं के साथ क्रूरता बरती जा रही है, उसका समर्थन करने वालों को उजागर करना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi's befitting reply: For whom earlier Ram, Krishna and Shankar were communal, now they are worshipped and become their devotees
यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों को भी कुंभ के आयोजन करने का मौका मिला था लेकिन उनकी सोच नहीं थी। उन्हें लगता था कि यदि कुंभ के आयोजन के लिए कुछ कर लेंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2019 में भव्य कुंभ का आयोजन कराया तो सबकी टोपियां उतर गई है। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों के जरिये सपा, बसपा और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि तालिबान में महिलाओं के साथ क्रूरता बरती जा रही है, उसका समर्थन करने वालों को उजागर करना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जिन लोगों की भगवान राम, कृष्ण और शंकर के प्रति सांप्रदायिक दृष्टि थी लेकिन उन्हें जब लगने लगा कि वृहद समाज माफ नहीं करेगा तो सभी लोग दंड़वत करते हुए कह रहे हैं कि वे भी राम, कृष्ण और शंकर केभक्त है। मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अयोध्या की ओर कोई झांकता नहीं था अब हर व्यक्ति कह रहा है कि राम तो हमारे भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव विचारधारा की जीत है, जिस कार्य के लिए हम कहते तो उसके लिए हर व्यक्ति लाइन में लगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा की कृपा यूपी में बरसती है, भगवान राम और कृष्ण का जन्म भी यूपी में हुआ। स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिन्दु भी यूपी ही रहा। उन्होंने कहा कि लेकिन पिछली सरकारों ने यूपी के आध्यात्मिक पर्यटन या इको टूरिज्म पर ध्यान नहीं दिया बल्कि खुद के स्मारक बनाए और अपने नाम को महिमा मंड़ित किया। उन्होंने कहा कि काशी की तंग गलियां किसे याद नहीं है, लेकिन आज काशी विश्वनाथ धाम के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी नए कलेवर के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले लोग कहते थे कि वे कंस की मूर्ति लगवाएंगे। लेकिन प्रदेश सरकार ने मानसिकता बदली तो अब ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के जरिये समूचे ब्रज क्षेत्र का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग अपने राज्य में दुर्गांत माफियाओं को छिपाये थे। अब फिर उनको अपने पक्ष में करने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि लेकिन याद रखें कि अब परिदृश्य बदल गया है जो माफिया के पीछे जाएगा। उसके पीछे-पीछे बुलडोजर भी आएगा। कहा कि सरकार ने माफिया से 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की ध्वस्त की है। उन्होंने कहा माफियाओं से जब्त जमीन पर गरीबों के आवास बनाए जाएंगे।


हमारे लिए यूपी एक परिवार है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच संकुचित नहीं है कि हम एक परिवार को ही लेकर चलें। उन्होंने कहा कि  हमारे  लिए यूपी एक परिवार है और 24 करोड़ लोग परिवार के सदस्य है। इसमें विकास होगा तो सबका होगा। सबके विकास के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। हर एक व्यक्ति को जीवन को खुशहाल बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का परिणाम दिखाई दे भी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed