{"_id":"61edb373657ce7005d308147","slug":"cm-yogi-s-attack-earlier-sandals-were-ordered-from-government-plane-now-medicines-promised-to-akhilesh-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का हमला : पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाए जाते थे, अब दवाएं, अखिलेश को बताया वायदे आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का हमला : पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाए जाते थे, अब दवाएं, अखिलेश को बताया वायदे आजम
Mon, 24 Jan 2022 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:28 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाई जाती थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाई जाती थी। वहीं, भाजपा सरकार ने कोरोना काल में सरकारी विमान से प्रदेशवासियों के लिए दवाएं, वैक्सीन मंगाते हुए लोगों के जीवन की रक्षा की। मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बसपा सुप्रीमो को गोरखनाथ मंदिर आने का न्योता भी दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बहनजी! बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ सामाजिक न्याय के केंद्र रूप में सबके कल्याण के लिए क्रियाशील है। कभी आइए, शांति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी वार किया। लिखा तमंचावादी पार्टी के वायदे आजम का अगला वादा होगा कि जुगाड़ लगाकर यूपी के हर बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए उनके किसी अंकल के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
विज्ञापन