फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi reached Ayodhya after Hanumangarhi visited Ramlala

बसंती के अतिथि बने योगी : मंत्रियों संग किया भोजन, दाल-चावल, रोटी, लौकी-तोरई की सब्जी व रायता और खीर भी परोसी गई

Sat, 07 May 2022 12:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 12:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री को अयोध्या में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन अब वह शाम को छह बजे संतो से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi reached Ayodhya after Hanumangarhi visited Ramlala
बसंती के घर भोजन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बेगमपुरा स्थित मनीराम और बसंती के घर में आज उत्सव जैसा माहौल था। पूरे घर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। एक कमरे में जमीन पर ही भोजन करने के लिए आसन लगा था। पूरा परिवार भी सुबह से ही अतिथि के इंतजार में था। बसंती और मनीराम के घर आज खुद सीएम योगी मंत्रियों संग दोपहर का भोजन करने आने वाले थे। बसंती की बेटी ने मुख्यमंत्री के लिए दाल, चावल, रोटी, लौकी व तोरई की सब्जी और रायता-खीर बनायी था।   

विज्ञापन




मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर जैसे ही बसंती के घर पहुंचे परिजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। घर के एक कमरे में जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री ने बसंती व उनके पति मनीराम को भी अपने साथ भोजन करने बिठाया। सीएम को भोजन में लौकी व तोरई की सब्जी, दाल, चावल, रोटी के साथ रायता व देशी गाय के दूध से बनी खीर भी परोसी गई। मुख्यमंत्री ने बड़े ही चाव से भोजन किया और कहा कि खाना बहुत स्वादिष्ट बना है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि खाना किसने बनाया है तो बसंती ने अपनी बेटी को आगे करते हुए कहा कि महाराज जी मेरी बेटी शीलम ने भोजन बनाया है। उन्होंने शीलम को शाबाशी दी।
विज्ञापन


बसंती व मनीराम से सीएम ने पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मनीराम ने बेरोजगारी की समस्या बताई तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया। बेटी की शादी को लेकर भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कहा। बेटे विकास व सचिन से भी बात की। विकास ने बताया व पेंटिंग का काम करता है, तो मुख्यमंत्री ने उसे ई-रिक्शा दिलाने को कहा। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट बसंती के यहां गुजारे। परिवार वालों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बसंती के घर के आसपास साफ-सफाई करवाई गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंडल के प्रभारी मंत्री/ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री के साथ बसंती के घर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिनशेड में रहते थे, सीएम ने दी छत
मुख्यमंत्री का आतिथ्य स्वीकार कर बसंती का परिवार गदगद था। मनीराम ने बताया कि 2019-20 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला था। उनके चार बच्चे हैं दो लड़के व दो लड़कियां। दोनों लड़के बेरोजगार हैं। एक पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा पेंटर है। एक लड़की की शादी हो गई है। दूसरी की शादी में आर्थिक समस्या सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। बसंती ने कहा कि योगी बाबा तो हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं, हम टिन शेड में रहते थे उनकी कृपा से हमें छत मिल गई है। 

मुख्यमंत्री ने भेंट किए फल व मिठाई
मनीराम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मिठाइयां व फल भेंट किए हैं। मुख्यमंत्री के लिए नई थाली, कटोरी, गिलास व चम्मच की व्यवस्था की गई थी। कुछ बर्तन घर पर थे, कुछ किराए पर लाए थे।


पार्षद से पूछा, कितने लोगों को मिल गया पीएम आवास
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पार्षद अनुज दास से भी बात की। उन्होंने पूछा कि आपके वार्ड में कितने लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है। पार्षद ने बताया कि 90 प्रतिशत लोग पीएम आवास की योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इस पर सीएम ने कहा कि 10 प्रतिशत क्यों बचे हैं, अनुज दास ने कहा कि कई लोगों के आवास की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed