फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi ordered to remove relief commissioner sanjay kumar for absence in the meeting,

आपदा पर बैठक में नहीं पहुंचे राहत आयुक्त तो भड़क उठे सीएम योगी, बोले- तत्काल हटाओ

Fri, 21 Sep 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Sep 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
CM yogi ordered to remove relief commissioner sanjay kumar for absence in the meeting,
राहत आयुक्त संजय कुमार - फोटो : amar ujala
करीब छह साल बाद पुनर्गठन होने के बाद राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण की बैठक राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बैठक में मौजूद थे और अफसरों को निर्देश दे रहे थे। आपदा पर हो रही बैठक में कई मंत्रियों समेत प्रमुख सचिव गृह भी मौजूद थे, लेकिन राहत आयुक्त संजय कुमार नहीं पहुंचे। राहत आयुक्त की गैरहाजिरी पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दे दिया। बैठक में जगली जानवरों के हमले को दैवी आपदा मानने का फैसला हुआ।
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण की शासी निकाय की बैठक में नागरिकों पर जंगली जानवरों के हमले को दैवी आपदा मानने का फैसला हुआ है। हमले में घायल होने या मौत होने पर पीड़ित परिवारीजनों को मुआवजा भी देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जंगली जानवरों के हमलों से होने वाली जनहानि पर राज्य आपदा मोचक निधि से मुआवजा देने के निर्देश दिए। ऐसी घटनाओं में मृत्यु पर पांच लाख रुपये और घायल होने पर नुकसान के हिसाब से तय मानक पर मुआवजा देने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


वर्तमान में ऐसी घटनाओं पर वन विभाग मुआवजा देता है, लेकिन बजट की कमी से समय से राहत पहुंचाने में मुश्किल आती है। इसे देखते हुए अब मुआवजा राज्य आपदा मोचक निधि से देने का फैसला हुआ है। गौरतलब है कि प्राधिकरण का हाल ही पुनर्गठन हुआ है। यह बैठक करीब छह साल बाद हुई। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने बैठक में प्राधिकरण की पिछली बैठक के निर्णय व उसके क्रियान्वयन व आगे की कार्ययोजना पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed