{"_id":"6438501f4265753aa903d6e3","slug":"cm-yogi-mitti-mein-mila-dunga-became-the-top-trend-on-twitter-till-late-evening-more-than-30-thousand-peop-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi : ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ ''मिट्टी में मिला दूंगा'', देर शाम तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने किए ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi : ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ ''मिट्टी में मिला दूंगा'', देर शाम तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने किए ट्वीट
Fri, 14 Apr 2023 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:25 AM IST
सार
उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में सीएम योगी का 'मिट्टी में मिला दूंगा...'कहते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएम योगी विपक्ष के हमले का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इसमें कहा था कि अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
माफिया अतीक अहमद का बेटा और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद ट्विटर पर ''मिट्टी में मिला दूंगा'' टॉप ट्रेंड करने लगा। दे रात तक यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने इसके माध्यम से माफिया के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया और सीएम योगी के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट एक लाइक व शेयर किया।
विज्ञापन
इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई अन्य हैशटैग भी तेजी से वायरल होने लगे। इनमें #एनकाउंटर, #अतीक अहमद, #यूपी पुलिस, #यूपीएसटीएफ, #गुड्डू मुस्लिम, #असद अहमद, #बाबा आदि शामिल थे। बृहस्पतिवार को हुए एनकाउंटर के बाद यूजर्स यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना करते रहे। उन्होंने सीएम योगी की अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की भी सराहना की। इतना ही नहीं, उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में सीएम योगी का ''मिट्टी में मिला दूंगा...''कहते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
#मिट्टीमेंमिला_दूंगा पर देर शाम तक 23.5 हजार लोगों ने अपने रिएक्शन दिए। जबकि 58.8 हजार लोगों का इस हैशटैग पर इंगेजमेंट रहा तो वहीं 78.6 मिलियन (7.86 करोड़) लोगों तक इसकी पोटेंशियल रीच रही। सीएम योगी की अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की भी लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
वायरल हो गया 'मिट्टी में मिला दूंगा...'का वीडियो
यही नहीं, उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में सीएम योगी का 'मिट्टी में मिला दूंगा...'कहते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएम योगी विपक्ष के हमले का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इसमें कहा था कि अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया है। उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। फिर से कह रहा हूं, इसी हाउस में कह रहा हूं, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।