{"_id":"69365f1c3ab0965da000e418","slug":"cm-yogi-listened-to-people-problems-in-janta-darbar-in-lucknow-directed-officials-to-resolve-them-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
Mon, 08 Dec 2025 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:59 PM IST
सार
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विभिन्न जिलों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी।
- फोटो : @myogioffice के X हैंडल से...
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निराकरण के लिए उन्हें भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिक्कतों का पता लगाकर निराकरण कराया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान 42 लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। इसमें से पांच ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मदद की बात कही। इस पर सीएम ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से ही चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। पैसे के अभाव में किसी का भी इलाज प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
कई लोग पुलिस और अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। सीएम ने उनका प्रार्थना पत्र लिया। संबंधित को आदेश दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसके बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लें। कुछ लोगों ने आवास की मांग की। इस पर सीएम ने उन्हें पीएम/सीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन