फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi launches rera website

घर की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी, यूपी के सीएम ने लॉन्च की रेरा की वेबसाइट

Wed, 26 Jul 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
cm yogi launches rera website
वेबसाइट लॉन्च करते सीएम
प्रदेश में काम करने वाली रियल एस्टेट कंपनियों के पंजीकरण के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने ‘रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (रेरा) की वेबसाइट तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस वेबसाइट को लांच क‌िया। इस दौरान सीएम ने कहा, बायर्स और ब‌िल्डर्स के बीच में एक संवाद स्थाप‌ित हो और एक व‌िश्वसनीयता स्थाप‌ित हो इसल‌िए इस एक्ट की आवश्यकता बहुत दिनों से थी। यूपी देश का सबसे बड़ा रहा है। इसल‌िए यहां स्वाभाव‌िक रूप से उपभोक्ता भी ज्यादा हैं। लाभार्थ‌ियों के ह‌ितों को ध्यान रखते हुए पोर्टल लॉन्च क‌िया गया है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा, हमें जहां इस ओर कार्य करने वाले उनके ह‌ितों को संरक्षण देना है वहीं हमें उपभोक्ताओं के ह‌ितों को संरक्षण देने का काम करना है। उपभोक्ताओं ने बड़ी मात्रा में श‌‌िकायत ‌ म‌िली क‌ि उन्होंने पैसा तो जमा क‌िया पर आवास नहीं म‌िला। यहीं से व‌िश्वसनीयता का संकट खड़ा हुआ। जब भी ऐसा होगा तो सरकार की ज‌िम्मेदारी है क‌ि ऐसे व‌‌िवादों को रोकने का काम करें। रेरा एक्ट से कंज्यूमर के ह‌ितों को संरक्षण म‌िलेगा। भारत सरकार की ये पहल सराहनीय है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी सरकार प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य रखा है क‌ि 2022 तक सभी को रहने के ल‌िए घर म‌िलेगा। ये ध्यान रखा जाएगा क‌ि ज‌िनके पास पहले से बड़ा भवन है उनका नाम ल‌िस्ट में न आ जाए। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। सीएम ने कहा क‌ि शहरों में स्लम एरिया में मल्टी स्टोरी भवन देकर लोगों को गंदगी से उबारा जा सकता है। इससे स्वच्छ भारत अभियान का लक्ष्य भी पूरा क‌िया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में तो हजारों हेक्टेयर जमीन पर भूमाफ‌ियाओं का कब्जा है, इस जमीन पर गरीबों को घर बनो जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रियल एस्टेट से जुड़ी परियोजनाओं का पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा। 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर वेबसाइट लांच करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed