फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi lashed out at the opposition in the state executive meeting: The face of the opposition who raised anti-national slogans will have to be exposed

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी : देश विरोधी नारे लगाने वाले विपक्ष का चेहरा करना होगा बेनकाब

Fri, 16 Jul 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ  हमने कदम उठाया तो विपक्ष को परेशानी हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के भ्रम और छल से सतर्क रहने की नसीहत देते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया ।

विज्ञापन
CM Yogi lashed out at the opposition in the state executive meeting: The face of the opposition who raised anti-national slogans will have to be exposed
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर विपक्ष रहा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्षी साजिश से सजग रहने के साथ उनके चेहरे को जनता के सामने बेनकाब करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कहा कि आतंकवादियों के शुभचिंतक बने फिर रहे विपक्ष की नकारात्मकता से लोगों को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ  हमने कदम उठाया तो विपक्ष को परेशानी हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के भ्रम और छल से सतर्क रहने की नसीहत देते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया ।

विज्ञापन


योगी भाजपा प्रदेश कार्यालय में चार सत्र में आयोजित कार्यसमिति के अंतिम सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल दिखाई नहीं देने वाले ये चेहरे सिर्फ भ्रम की स्थिति पैदा करके नकरात्मक स्थितियां पैदा कर रहे थे।राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष के बयानों को लोगों को बताना होगा। मतांतरण के मुद्दे पर मूक-बधिर बच्चों को टूल बनाकर उन्हें अपनी ही व्यवस्था के खिलाफ खड़ा करके भयानक स्थितियां पैदा करने की कुत्सित चेष्टा कर रहे थे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि लखनऊ में आतंकवादियों के पकड़े जाने पर बहुत से लोगों के पेट में दर्द होने लगा है। इसलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कचहरी ब्लास्ट, बिजनौर सीआरपीएफ  कैम्प के हमलावरों के केस वापस करवाने वालों का कल आगरा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाना इनके चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 4 वर्ष पहले गांव-गरीब किसान, नौजवान, महिलाएं सरकार के एजेंडे में नही होते थे। ये सिर्फ वोट बैंक तक सीमित होते थे। लेकिन इनके लिए जो योजनाएं बनी उसका परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मजहब व जाति देखकर योजना नहीं बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल बना है।  इसी निवेश के माध्यम से डेढ़ करोड़ रोजगार हमने उपलब्ध करवाये। 4 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दी गई। पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये सामान्य चुनाव नही था। पंचायत चुनाव में भाजपा ने एक मजबूत संगठन होने की पहचान बनाई है। करीब 7 लाख ग्राम पंचायत सदस्य, 70 हजार से ज्यादा अन्य प्रतिनिधि, 3 हजार से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं।

कोविड प्रबंधन की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो प्रबन्धन किया गया वो बेहतर माना गया है। दूसरी लहर अचानक आई तो उससे लोगों को बचाने के लिए टेस्ट, ट्रीट, ट्रेस का फार्मूला अपना कर बेहतर काम किया गया। मार्च 2020 में जब पहला केस आया तो हमारे पास टेस्ट की क्षमता नही थीएजबकि आज हम 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। उप्र पहला राज्य है जिसने 6 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किये।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पैकेज से हमने अप्रवासी कामगारों को यहीं पर कार्य के अवसर दिए। योगी ने सतर्क करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। ये सदी की सबसे बड़ी महामारी है। योगी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण सूची पर हमको ध्यान रखना होगा। हमको पता होना चाहिए कि विरोधी हमसे ज्यादा तेज होगा। एक तो वो हमारा फार्म भरने नहीं देगा और दूसरा अपना फेक वोटर तैयार कर देगा। इसको लेकर सतर्क रहना होगा।

चार सालों में यूपी ने बनाई नई पहचान: राधा मोहन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि लंबे समये से यूपी कानून-व्यवस्था, मफियागिरी, भ्रष्टाचार, आतंक, तुष्टीकरण की समस्याओं के लिए जाना जाता था। लेकिन बीते चार सालों में यह प्रदेश अपनी नई पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। इस प्रदेश में जहां निवेश हो रहा है, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। बीमारू राज्य की पहचान को बदलकर प्रदेश को एक विकास शील प्रदेश का तमगा मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने देश के साथ ही यूपी को बदलने के कामयाब रहे हैं। यहां पर लोक जीवन एक चुनौती बना था, जिसका योगी सरकार ने समाधान किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने तमाम समाज विरोधी हमलों को नाकाम किया है। प्रदेश में अब जबरदस्ती के धर्मान्तरणों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके पहले की सरकारों ने आतंकवादियों का महिमा मंडन किया था उन पर चल रहे मुकदमे भी वापस लेने की कार्यवाही चल रही थी। अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों के विरूद्ध सरकार कठोरतम कदम उठा रही है। मजहब आधारित तुष्टिकरण करने वाले लोग हासिये पर हैं।

पंचायत चुनाव ने भाजपा के विकास मॉडल पर मुहर लगाया: स्वतंत्रदेव
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यसमिति में आये अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी एवं योगी के विकास माडल पर अपनी मुहर लगा दी है। अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वतंत्रदेव ने कहा कि पंचायत चुनाव को एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था, लेकिन जनता ने जिस तरह से भाजपा के सरकार के कार्यों को आत्मसात करते बड़ी संख्या में विजय दिलाई है वह हमें और काम करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोते हुए अपनी कुशल संगठनात्मक नीतियों के माध्यम से भाजपा को गांव-गांव में और अधिक सशक्त बनाकर जनता की सेवा में लगाएंगे।
डिजिटल इंडिया का चर्चा करते हुए स्वतंत्रदेव ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद भाजपा राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक डिजिटल हो चुकी है। इस वजह से कोरोना काल में भी हमने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर काम किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष बयानबाजी में व्यस्त था तब हम लोगों से संपर्क व संवाद कर जनता की समस्याओं के समाधान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर उसके कष्ट को बांटने का जो काम कार्यकर्ताओ ने किया है।

2022 की परीक्षा में पास हो जाएगी भाजपा: केशव मौर्य
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2014, 2017 और 2019 में हुए चुनावों में हम जनता की परीक्षा में पास हो चुके हैं। जिस तरह से मोदी व योगी की जोड़ी ने देश के साथ ही प्रदेश के विकास के नये आयाम किए हैं उसके बल पर हम 2022 भी में पास होंगे। उन्होंने कहा सरकार के काम और संगठन की मजबूती के बल पर हम विरोधियों का सूपड़ा साफ  कर देगे। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। अलकायदा के आतंकवादियों को पकड़ा जाता है, तो उस पर सवाल उठाया जाता है। उन्होंने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ लें तो भी वह किसी कीमत पर हम से आगे नहीं जा पाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है और 40 में भी हमारा है। उन्होंने कहा कि वातावरण भाजपा के पक्ष में है। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें किसी भी कीमत पर उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी।  मोदी व योगी जी नेतृत्व में हम 325 प्लस लक्ष्य हासिल करेंगे।

उपलब्धियां बेमिसाल, नेतृत्व बेजोड़: डॉ. दिनेश शर्मा
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड निवेश प्रदेश में आया है। परिवर्तित यूपी की संकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व के मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी की विजय यात्रा को नई दिशा मिली है। यह यात्रा 2014 से अनवरत रूप से जारी है। डा. शर्मा ने कहा कि हाल में विपक्ष का रवैया नकारात्मक व दुष्प्रचार का रहा है। कोरोना जैसे संकट काल में भी वह जनता की मदद करने के बजाए सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने में ही लगा रहा है। सरकार की हर क्षेत्र में उपलब्धियां बेमिसाल रही है तथा नेतृत्व भी बेजोड है। सरकार व संगठन के बीच में बेहतर तालमेल से जो काम हुआ है उसके सफल परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed