{"_id":"5abf446c4f1c1bd7618b4afc","slug":"cm-yogi-instructed-officers-on-demolishing-ambedkar-statue-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सीएम योगी ने दिये अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर सीएम योगी ने दिये अधिकारियों को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर जिले में बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को गृह विभाग के जरिए सभी जिले के जिलाधिकारियों को जनपद में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में शुक्रवार रात बाबा साहेब की मूर्तियों को तोड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। हालांकि, पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी प्रकार के विवाद विवाद की स्थिति नहीं बनी। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा है, साथ ही अराजक तत्वों को के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।