फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi inaugurates 56 fire tenders in phase one in Lucknow

सीएम योगी ने 56 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, यूपी को सैनिटाइज करने का चलेगा अभियान

Wed, 08 Apr 2020 03:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi inaugurates 56 fire tenders in phase one in Lucknow
हरी झंडी दिखाते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से दमकल की 56 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सैनिटाइजर का छिड़काव करेंगी। 
विज्ञापन


कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सीएम योगी ने प्रथम चरण में 56 दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई है। 
 
वहीं, प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों के उन इलाकों को पूरी तरह सील करने का निर्णय लिया है जहां संक्रमण सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि 15 जिलों के उन इलाकों को ही सील किया जाएगा जो हॉट स्पॉट बन चुके हैं। पूरा जिला सील नहीं किया जाएगा।

इन जिलों के हॉट स्पॉट किए जाएंगे सील

वाराणसी, लखनऊ, महराजगंज, बस्ती, बुलंदशहर, नोएडा, गाज़ियाबाद, शामली, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद और बरेली।

बता दें कि तब्लीगी जमात के लोगों के कारण यूपी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें से सर्वाधिक 10 आगरा के हैं। वहीं, लखनऊ में जमातियों के संपर्क में आने वाली एक महिला पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही 7 अप्रैल तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। इनमें से 178 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed