फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi in Barabanki: Said, strict action is being taken against the criminal without asking caste-language, lakhs got jobs without recommendation and bribe

बाराबंकी में सीएम योगी : बोले, जाति- भाषा पूछे बिना अपराधी पर हो रही कड़ी कार्रवाई, बिना सिफारिश और घूस के मिली लाखों को नौकरी

Wed, 29 Sep 2021 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Sep 2021 07:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामराज्य का द्वार है बाराबंकी। सभी लोग धार्मिक उत्सव उत्साह के साथ मनाएं सरकार उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
CM Yogi in Barabanki: Said, strict action is being taken against the criminal without asking caste-language, lakhs got jobs without recommendation and bribe
बच्चे को गोद में लेकर अन्नप्राशन कराते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास से लेकर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए सबका साथ, सबका विकास को ही ध्येय बनाकर कार्य किया जा रहा है।  सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी प्रदेश का विकास नहीं रहा। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास हो रहे हैं। पहले सिर्फ चार जिलों को ही बिजली मिलती थी अब पूरे प्रदेश में मिल रही है। अपराधियों से जाति, भाषा और धर्म पूछकर कार्रवाई नहीं की जा रही है बल्कि कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जा रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को शहर के जीआईसी मैदान स्थित आडिटोरियम में पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और निवेश के लिए सुरक्षा जरुरी है, भाजपा ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने का काम किया है। साढ़े चार साल में पारदर्शिता के साथ साढ़े चार लाख लोगों को बिना घूस और सिफारिश के नौकरियां दी गई। यहीं वजह है कि तीन लाख करोड़ का निवेश और एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिली। योगी ने कहा कि कोरोना कॉल में जिस प्रकार से जनप्रतिनिधियों ने काम किया वह किसी से छिपा नहीं है यदि सपा की सरकार होती तो वह इसे नियंत्रित नहीं कर पाती। आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडें में कभी विकास रहा हीं नहीं।
विज्ञापन


पहले सिर्फ सैफई समेत चार जिलों को बिजली मिलती थी लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश को बिजली मिल रही है। पहले की सरकारों में गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था लेकिन आज मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पहले कावंड यात्रा निकालने पर लाठी चार्ज होता था अब कावंड यात्रा निकाने पर फूलों की वर्षा की जाती है और डीजे बजाने तथा मूर्ति विसर्जन पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। यहां तक जन्माष्टमी का विरोध होता था लेकिन आज सभी त्योहार मनाए जा रहे हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विकास का आधार गांव, गरीब किसान और महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कभी भी वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम नहीं किया : स्वतंत्रदेव सिंह

CM Yogi in Barabanki: Said, strict action is being taken against the criminal without asking caste-language, lakhs got jobs without recommendation and bribe
बाराबंकी में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पांच सौ वर्षों में जिस राममंदिर का निर्माण नहीं हो सका, मोदी सरकार में आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भाजपा का एजेंडा है समस्याओं को दूर करेंगे सभी को सुरक्षा और सम्मान देंगे तथा विकास की किरण घर-घर तक पहुंचाएंगे। साढ़े चार साल में सरकार ने पूरा समय देकर कार्य किया है और एक बार फिर भाजपा को समय दे भाजपा आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम नहीं किया। सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आज जब किसान जब शाम को खेत से लौटता है तो उसे घर पर बिजली मिलती है जिससे वह दो की जगह चार रोटी खाता है। योगी सरकार में गुंडों की कोई जगह नहीं है वह जेल है यहां फिर जेल भेज दिए गए नहीं तो एनकाउंटर में मार दिए गए। कहा कि मोदी देश के पहले नेता है जिन्होंने विश्व को चार बार संबोधित किया है। प्रदेश में योगी और देश में मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। केंद्र सरकार सौ रुपये भेजती है तो पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में जाता है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद लल्लू सिंह, उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, साकेंद्र वर्मा, अवनीश सिंह, जिले की प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेेश, धीरेन्द्र वर्मा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed