{"_id":"5ad1a35a4f1c1b54098b4749","slug":"cm-yogi-honored-by-dalit-samman-in-ambedkar-mahasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर महासभा ने सीएम योगी को दलित सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर महासभा ने सीएम योगी को दलित सम्मान से नवाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण करते सीएम योगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र सम्मान से नवाजा। राजधानी लखनऊ स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में शनिवार को डा. आंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सीएम योगी ने बाबा साहेब आंबेडकर के संघर्ष और परिश्रम को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किन परिस्थितियों में जीवन यापन कर उच्च शिक्षा हासिल की और वंचितों के कल्याण के लिए संघर्ष किया वह उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
वहीं 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा भारत बंद के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी और हिंसा में किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
अराजक तत्वों की आड़ में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के आरोप पर सीएम योगी ने कहा कि किसी निदोर्ष को परेशान नहीं किया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों पर कार्रवाई का अरोप लगाया था।
विज्ञापन