फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi has cancelled engagements and visits scheduled for today

जब हार से मायूस सीएम योगी ने रद्द किए दौरे और अपने सारे कार्यक्रम

Thu, 15 Mar 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi has cancelled engagements and visits scheduled for today
सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार का असर सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिखने लगा है। यही वजह है कि शायद उन्होंने गुरुवार को आयोजित अपने सारे कार्यक्रम और दौरों को रद्द कर दिया है। हालांकि, वह अफसरों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी हो सकती है।
विज्ञापन


जनता के बीच फिर से भरोसा पैदा करने के लिए सीएम अफसरों को उचित दिशा-निर्देश दे सकते हैं। हार से मायूस हुए सीएम अब जन समस्याओं को प्रमुखता में दूर कर उनमें भाजपा के प्रति विश्वास बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 


मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ फूलपुर में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट पर 28 साल बाद गोरक्षपीठ का दबदबा खत्म हो गया। इसी तरह 2014 में केशव मौर्य की जीत के साथ आजादी के बाद पहली बार फूलपुर में खिला कमल भी चार साल में ही मुरझा गया।


इससे पहले भाजपा की हार पर सीएम ने कहा था कि ये चुनाव परिणाम हमारे लिए एक सबक हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे। जो नतीजे आए हैं हम उनका सम्मान करते हैं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हैं। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को राजनीतिक सौदेबाजी करार देते हुए कहा कि हम इस गठबंधन को नहीं समझ सके हैं। हमें इसके लिए एक रणनीति बनानी होगी। उन्होंने अतिआत्मविश्वास को भी हार का एक कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed