फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi government is in favour of reservation to jaat

जाटों को आरक्षण देने के खिलाफ सपा के इशारे पर दायर हुई कोर्ट में याचिका: सीएम योगी

Tue, 18 Sep 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
cm yogi government is in favour of reservation to jaat
ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण के पक्ष में है। सपा के इशारे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जाटों को आरक्षण देने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सरकार जाट समाज के पक्ष में मजबूत पैरवी करेगी।

विज्ञापन


सरकार चाहती है कि जाटों को ओबीसी में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने जाट समाज से वर्ष 2014 और 2017 की तरह 2019 में भी भाजपा का साथ देकर पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। वे मंगलवार को विश्वेश्वरैया हॉल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित जाट समाज की सामाजिक प्रतिनिधि सभा की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा शासन में दंगों के खेल में जाटों को प्रताड़ित किया गया। जाट समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। लेकिन बीते डेढ़ वर्ष में कोई कैराना या कांदला जैसे दंगे नहीं हुए और न ही उन्हें कोई दोहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल देश को फिर से अस्थिरता के दौर में ले जाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि देश फिर से पाकिस्तान और चीन के सामने घुटने टेके। इसलिए वे महागठबंधन के नाम पर अपरिपक्व राजनीति कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि जिस तरह जाटों ने मुगलों से लेकर अंग्रेजी शासन तक दिल्ली को चारों ओर से घेरे रखा और बिना समर्पण के अपनी संस्कृति और धर्म को बचाए रखा। उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में जाट समाज को अपने पूर्वजों की विरासत को अक्षुण्य रखते हुए विपक्षियों को सबक सिखाकर पीएम मोदी दो दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर अपने दायित्व को पूरा करना होगा।

जाट समाज के पूर्वजों को याद किया

योगी ने महाराजा सूरजमल, महाराजा महेंद्र सिंह, चौधरी चरण सिंह, सर छोटू राम और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की देश-प्रदेश की रक्षा और विकास में योगदान को सराहना की। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने अपने कौशल से समाज को नई दिशा दी। कृषि को आत्मनिर्भरता का साधन जाट समाज ने ही बनाया।

सरकार किसानों को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ वर्ष किसानों को समर्पित किया है। पहली कैबिनेट में किसानों की फसली ऋण माफी से लेकर समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान की खरीद की है। लागत से डेढ़ से दो गुना कीमत दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2016-17 में जहां केवल 16 हजार करोड़ रुपये के गुन्ना मूल्य का भुगतान की तुलना में इस वर्ष 36 हजार करोड़ का भुगतान हुआ है। शेष भुगतान अक्तूबर अंत तक करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed