फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave strict instructions: Strictness should be taken on the celebration of Christmas and New Year, do not be negligent in following Kovid protocol in public places

सीएम योगी का आदेश : क्रिसमस व नए साल के जश्न पर बरती जाए सख्ती, कोविड प्रोटोकॉल के पालन में न बरते लापरवाही

Fri, 24 Dec 2021 01:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Dec 2021 01:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट की रणनीति से कोविड को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाए।

विज्ञापन
CM Yogi gave strict instructions: Strictness should be taken on the celebration of Christmas and New Year, do not be negligent in following Kovid protocol in public places
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को अनिवार्य किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट की रणनीति से कोविड को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के डेल्टा व ओमिकॉन वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया है कि यूपी की सीमाओं पर सुरक्षा व सतर्कता के दायरे को बढ़ाते हुए प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच की जाए। टीकाकरण की गति बढ़ाई जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम के सुझावों को ध्यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में नई गाइडलाइन के तहत सभी इंतजामों को पुख्ता किए जाएं।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा टीकाकरण
प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 12 लाख 37 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। अब कुल टीकाकरण 19 करोड़ 13 लाख 58 हजार हो चुका है। इनमें 12 करोड़ 41 लाख 10 हजार को पहली डोज व छह करोड़ 72 लाख 48 हजार को दोनों डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed