फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi gave instructions regarding corona infection to DM, senior police officers and administration officers through video conferencing

हर हाल में रोकें कोरोना का संक्रमणः सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 18 Jul 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
cm yogi gave instructions regarding corona infection to DM, senior police officers and administration officers through video conferencing
सीएम योगी ने अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना का संक्रमण हर हाल में रोका जाए। कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं। सर्वे के समय कोविड-19 रोगी की स्थिति के अनुसार उसे एल-1, एल-2 या एल-3 अस्पताल में भर्ती किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार को नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व संचारी रोग नियंत्रण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कहीं भी जल-जमाव न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान लगाए गए प्रतिबंध पूर्ववत जारी रहेंगे। इस दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।  

विज्ञापन

विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम बनाई

सीएम ने कहा कि लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तथा केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा के समन्वय से कार्य करेगी। कोरोना के संदर्भ में शासन से तय की गई व्यवस्थाएं प्रत्येक जिले में समान रूप से लागू की जाएं। कोई समस्या आने पर इस टीम के साथ संवाद बनाते हुए समाधान किया जाए। जिला प्रशासन, निजी अस्पतालों, आईएमए व नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के साथ संवाद बनाते हुए कोविड-19 के रोगियों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

लखनऊ समेत 19 जिलों के डीएम से ली जानकारी 
मुख्यमंत्री ने लखनऊ, मेरठ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, एटा, मथुरा, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज तथा झांसी के जिलाधिकारियों से कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस, रैपिड टेस्ट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

छोटे जिलों में रोज 500, बड़े जिलों में करें 1000 एंटीजन टेस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि 25 लाख से कम जनसंख्या वाले जिलों में न्यूनतम 500 रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में रोज कम से कम 1000 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग छोटे जिलों में 5 हजार तथा बड़े जिलों में 10 हजार टेस्टिंग किट की उपलब्धता हमेशा बनाए रखें। वहीं अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने मास्क की चेकिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंटेनमेंट जोन में ड्रोन से मॉनिटरिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, 112 के रूट प्लान, इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर आदि के संबंध में निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed