फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions: Ministers should stay in the government guest house, do not adopt unnecessary frills

सीएम योगी ने दिए निर्देश : मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस में ही ठहरें, अनावश्यक तामझाम न अपनाएं

Wed, 13 Apr 2022 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता संभालने के साथ ही सरकार व मंत्रियों की छवि को लेकर खास सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कई मंत्रियों के  बड़े लाव-लश्कर के साथ जिलों के भ्रमण पर जाने और वहां सभी के लिए खानपान, सम्मान की अपेक्षाएं किए जाने के मामले चर्चा का विषय बनते रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions: Ministers should stay in the government guest house, do not adopt unnecessary frills
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे जिलों के भ्रमण के दौरान होटल के बजाय सरकारी गेस्ट हाउस में ही ठहरें। आवश्यक स्टाफ के साथ ही भ्रमण पर जाएं, अनावश्यक तामझाम न प्रदर्शित करें। उन्होंने मंत्रियों को परिवार के सदस्यों को अपना निजी सचिव नियुक्त न करने तथा कामकाज में दखल से दूर रखने की भी हिदायत दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता संभालने के साथ ही सरकार व मंत्रियों की छवि को लेकर खास सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। योगी 1.0 में कई मंत्रियों के  बड़े लाव-लश्कर के साथ जिलों के भ्रमण पर जाने और वहां सभी के लिए खानपान, सम्मान की अपेक्षाएं किए जाने के मामले चर्चा का विषय बनते रहे हैं। इस तरह की चर्चाओं से मंत्री के साथ सरकार की छवि भी प्रभावित होती है। दूसरी पारी में सरकार ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न होने देना चाहती है। इसके लिए सभी मंत्रियों को खास तौर से आगाह किया गया है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने भी सीएम योगी के इस कदम की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed