फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions in video conferencing, special vigilance should be taken on Panchayat elections and festivals

सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश, पंचायत चुनाव और त्योहारों पर बरती जाए विशेष सतर्कता

Fri, 26 Feb 2021 04:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi gave instructions in video conferencing, special vigilance should be taken on Panchayat elections and festivals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों और माफिया के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाए। सीएम बृहस्पतिवार को जोन के एडीजी, लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नरों व मंडल के कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फील्ड और थाना स्तर पर तैनाती मेरिट के आधार पर की जाए।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होली, शब-ए-बारात, बैसाखी, आंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती और ईद उल फित्र जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। इसे लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने संपत्तियों पर कब्जा करने वाले माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखें और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी हाल में अफवाह फैलाने से रोका जाए।इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि खरीद 15 जून तक पूरी करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण व खरीदने के काम 15 जून तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वह बृहस्पतिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ भूमि अधिग्रहण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा किइस एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। सरकार इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में राजस्व विभाग के कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने परियोजना के लिए एक अलग और डेडिकेटेड टीम बनाने के निर्देश दिए। जिससे भूमि खरीद की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। बैठक में कुछ जिलाधिकारियों ने अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता बताई। सीएम ने मुख्य सचिव और राजस्व परिषद को अगले दो दिनों में इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि की रजिस्ट्री करने वाले पहले 100 किसानों को सरकार सम्मानित करेगी। बैठक में यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण लिए पीपीपी मोड पर अप्रैल में प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।


मेडिकल कॉलेजों के लिए विकासकर्ता नियुक्त करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 16 जिलों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। वहां पीपीपी मोड पर कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने जल्द विकासकर्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए। वह बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed