फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions: Do not tease the innocent, do not spare the guilty, said - action should be like this, become an example

सीएम योगी ने दिए निर्देश : ऐसी कार्रवाई हो कि कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का गुनाह ना करे

Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं, जो मिसाल बने, ताकि भविष्य में कोई भी कानून हाथ में लेने का गुनाह न करे।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions: Do not tease the innocent, do not spare the guilty, said - action should be like this, become an example
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने। इसके निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी से कहा है कि प्रदेश की शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी तरह की छूट न दी जाए। कार्रवाई ऐसी हो जिससे भविष्य में कोई भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने का गुनाह न करे। मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बीते दिनों हुई घटनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी और अन्य वीडियो के माध्यम से हर व्यक्ति की पहचान करें और कार्रवाई करें। उन्होंने धर्म गुरुओं, सिविल सोसाइटी, शांति समिति से निरंतर संवाद रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य आरोपियों और साजिशकर्ताओं के आय के स्रोतों की पड़ताल करने, क्षति की वसूली संबंधित आरोपितों से ही करने और आरोपियों के खिलाफ  एनएसए या गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई विभिन्न कानूनों के तहत की जा रही है। यूपी गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति का धवस्तीकरण या जब्तीकरण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed