{"_id":"6148e80f76d46525f5426c63","slug":"cm-yogi-gave-confidence-said-to-the-vice-chairman-of-niti-aayog-will-fulfill-every-goal-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दिया भरोसा : नीति आयोग के उपाध्यक्ष से बोले, विकास के हर लक्ष्य को पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दिया भरोसा : नीति आयोग के उपाध्यक्ष से बोले, विकास के हर लक्ष्य को पूरा करेंगे
Tue, 21 Sep 2021 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:29 AM IST
सार
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने कहा कि विकास के लिए 2017 में बनाए एक्शन प्लान के लक्ष्यों को तभी पूरा किया जा सकता है, जब विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी के प्रति नीति आयोग का सकारात्मक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने में सहायक है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने कहा कि विकास के लिए 2017 में बनाए एक्शन प्लान के लक्ष्यों को तभी पूरा किया जा सकता है, जब विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सोमवार को यहां नीति आयोग के उपाध्यक्ष साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जन साधारण के जीवनस्तर में सुधार लाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए हैं। ‘ईज ऑफ डूइंग’ के अलावा ‘ईज ऑफ लिविंग’ का लक्ष्य प्राप्त किया जाना विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का केंद्र बिंदु है। प्रत्येक घर में जल, बिजली, हर गांव में सड़क, हर क्षेत्र में बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में तेजी से कार्य किए गए हैं। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए किए गए उपायों और कार्यक्रमों के चलते निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए उत्तर प्रदेश बेहतर विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रगति पर है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार दिखाई दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रत्येक तिमाही नीति आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास व प्रगति के लिए बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर हुई बात
सीएम के साथ हुई बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल, सिंचाई एवं जल संसाधन, उद्योग, कृषि, ऊर्जा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति, ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, चिकित्सा शिक्षा सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।