फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave advice: Do not blindly trust your staff, minister, work honestly, will not be spared for disturbances

सीएम योगी की नसीहत: अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री, ईमानदारी से काम करें, गड़बड़ी पर बक्शा नहीं जाएगा

Wed, 20 Jul 2022 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Jul 2022 12:31 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कहा कि अपने दफ्तर और घर के स्टाफ पर नजर रखें। मंत्री ध्यान रखें कि उनका स्टाफ क्या कर रहा है। कैबिनेट मंत्री अपने राज्य मंत्रियों के साथ समन्वय रखें और विभागीय कामकाज में उनका भी सहयोग लें और बैठकों में शामिल भी करें।

विज्ञापन
CM Yogi gave advice: Do not blindly trust your staff, minister, work honestly, will not be spared for disturbances
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक निर्माण विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार पर अफसरों पर गाज गिरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे अपने दफ्तर और निजी स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि अपने दफ्तर और घर के स्टाफ पर नजर रखें। मंत्री ध्यान रखें कि उनका स्टाफ क्या कर रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करें। भ्रष्टाचार और अनियमितता की एक भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तबादलों में खेल को देखते हुए सीएम ने कहा कि फाइलों पर जल्दबाजी में दस्तखत न करें। कोई भी फैसला मेरिट के आधार पर ही करें।
विज्ञापन


राज्य मंत्रियों से समन्वय रखें कैबिनेट मंत्री : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि कैबिनेट मंत्री अपने राज्य मंत्रियों के साथ समन्वय रखें और विभागीय कामकाज में उनका भी सहयोग लें और बैठकों में शामिल भी करें। योगी ने कहा कि मंडलों के दौरे के दौरान मंत्री विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों से भी बात कर उनसे फीडबैक और सुझाव लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री समूहों के मंडलों के दौरों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। इस तरह के दौरे लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री जिलों और अपने क्षेत्रों के दौरे के दौरान सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां जनता को बताएं। मंत्री थाना दिवस, तहसील दिवस, विकास खंड दिवस को सफल बनाने में भूमिका निभाएं। जिलों में अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध बस स्टैंड जनता से वसूली को बढ़ावा देते हैं। इसलिए सभी जिलों में ऐसे स्थलों को तुरंत बंद किया जाए। मुख्यमंत्री ने मंत्री समूह की रिपोर्ट संबंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी मंत्री समूहों की अनुशंसा के आधार पर जिलों में आवश्यक कार्य और रिपोर्ट का क्रियान्वयन कराएं। रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय विकास के कार्यक्रम बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री समूह ने जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता जताई है उस पर अवश्य अमल किया जाए।

26-27 को राज्यपाल के सामने होगा प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि मंत्री समूहों के दौरे और सौ दिन की उपलब्धियों का आगामी 26 या 27 जुलाई को राजभवन में राज्यपाल के सामने प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।


निवेश आमंत्रित करने विदेश जाएंगे मंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले विदेशों में रोड शो के लिए मंत्री समूहों को भेजा जाएगा। मंत्री समूह विदेशों में जाकर उद्योगपतियों से मुलाकात कर निवेश आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed