फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi congratulated PM on his birthday

Lucknow : सीएम योगी ने पीएम को दी जन्मदिन की बधाई, बोले - सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं मोदी

Tue, 17 Sep 2024 12:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Sep 2024 12:30 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत ट्रेन' लॉन्च करने, ₹15 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
CM Yogi congratulated PM on his birthday
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल का सारथी' करार दिया। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, "140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।"

विज्ञापन


दूरगामी दृष्टि, सुदृढ़ नेतृत्व
एक अन्य सोशल मीडिया संदेश में सीएम योगी ने कहा, "एनडीए सरकार 3.0 के प्रथम 100 दिवस के रोडमैप को 'स्पीड, स्केल और रिफ्लेक्शन' के मंत्र से रियल्टी में परिवर्तित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने, 9.3 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि वितरण करने, 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर महिला सशक्तीकरण करने, 12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का फैसला कर करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने, 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत ट्रेन' लॉन्च करने, ₹15 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर जनकल्याण एवं विकास की नई कसौटी के निर्माता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed