{"_id":"5bf98697bdec2241ab338903","slug":"cm-yogi-called-dgp-to-now-the-status-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर सीएम की नजर, डीजीपी से फोन पर लिया हालात का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर सीएम की नजर, डीजीपी से फोन पर लिया हालात का जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के दौरे से लौटने के बाद डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से अयोध्या के बारे में जानकारी हासिल की। शनिवार को हुए शिवसैनिकों के कार्यक्रम के बारे में डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिवसैनिकों का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया और कल के स्थान पर आज ही वह ट्रेनों से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीजीपी ने मुख्यमंत्री को तैयारियों के बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि अयोध्या में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। मिक्स आबादी में भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह खुद पल-पल की जानकारी वहां के अधिकारियों से ले रहे हैं।
विज्ञापन