फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi attacked: Without taking the name of the Subhaspa president, the shop of blackmailers will have to be closed

सीएम योगी ने बोला हमला : सुभासपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कसा तंज, ब्लैकमेलरों की दुकान बंद करनी होगी

Mon, 01 Nov 2021 09:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Nov 2021 09:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजभर की सोच उनके परिवार तक सीमित है। वे खुद मंत्री बनना चाहते हैं, उनका एक बेटा सांसद और दूसरा बेटा एमएलसी बनना चाहता है।

विज्ञापन
CM Yogi attacked: Without taking the name of the Subhaspa president, the shop of blackmailers will have to be closed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बगैर उन पर सीधा हमला बोला। कहा, राजभर की सोच उनके परिवार तक सीमित है। वे खुद मंत्री बनना चाहते हैं, उनका एक बेटा सांसद और दूसरा बेटा एमएलसी बनना चाहता है। ऐसे राजनीतिक ब्लैकमेलरों की दुकान बंद क रनी होगी। वे रविवार को पार्टी की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राजभर समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि मोहम्मद गौरी और आक्रांता गाजी के अनुयायी वोट बैंक के भय से हिंदू रक्षक महाराजा सुहेलदेव के नाम से डरते हैं। 

विज्ञापन


ओमप्रकाश को डर है कि सुहेलदेव का स्मारक बनने के बाद लोग गाजी को भूल जाएंगे और जनता राजनीतिक ब्लैकमेलरों को कूड़े में फेंक देगी। इसी डर से वे बहराइच में बनने वाले राष्ट्र रक्षक सुहेलदेव के स्मारक का अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर रहे थे, जबकि प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर चाहते थे कि सुहेलदेव का स्मारक बने। इसीलिए बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा है। भाजपा सरकार ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम भी सुहेलदेव के नाम पर किया है। विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए कि इन दलों ने महाराजा सुहेलदेव के लिए क्या किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस ने सैकड़ों स्मारकों का नामकरण नेहरू खानदान के नाम पर किया। सपा-बसपा को भी यूपी में शासन करने का मौका मिला लेकिन एक भी स्मारक का नामकरण सुहेलदेव के नाम पर नहीं किया। वहीं, विश्वेश्वरैया सभागार में साहू समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन को भी सीएम ने संबोधित किया। साहू समाज के सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगम लाला गुप्ता और पूर्व सांसद राम नारायण साहू ने संबोधित किया। वहीं राजभर समाज के सम्मेलन को मंत्री आशुतोष टंडन व अनिल राजभर समेत कई अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या रामभक्तों की हत्या क रने वाले माफी मांगने की हिम्मत जुटा पाएंगे
सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि, क्या अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कराने वाले देश की जनता से माफी मांगने की हिम्मत जुटा पाएंगे? अदालत ने भी आखिर हमें ही सही माना और आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को विकास से मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें भक्तों पर गोली चलवाने से ही फुर्सत नहीं थी।

डबल इंजन की सरकार से मिली सफलता
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में स्थिति ऐसे थी कि गुंडे, अपराधी, माफिया, गरीबों की संपत्ति हड़प लेते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने माफिया पर प्रभावी कार्रवाई करके प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। पहले बहन-बेटियों का जीना दूभर था, आज यूपी में सुरक्षा का माहौल है। कहा, सुरक्षा का वातावरण देने में उनकी सरकार इसलिए सफल हुई, क्योंकि यहां इस समय डबल इंजन की सरकार चल रही है।


तालिबान से पाकिस्तान व अफगानिस्तान भी परेशान 
सीएम ने कहा कि तालिबान से पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी परेशान हैं। लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ  बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है। उन्होंने कहा कि कोई अन्य देश भारत की तरफ  आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed