फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi asked for OTS format for two days: farmers, traders and small consumers will get relief on electricity dues

सीएम योगी ने दो दिन मांगा ओटीएस का प्रारूप : किसानों, व्यापारियों व छोटे उपभोक्ताओं को बिजली बकाये पर मिलेगी राहत

Fri, 03 Sep 2021 01:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ-साथ व्यापारियों व छोटे उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बकाये पर बिजली काटने या उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने के बजाय उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi asked for OTS format for two days: farmers, traders and small consumers will get relief on electricity dues
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में बिजली बिल का भुगतान न कर पाने वाले किसानों, व्यापारियों व छोटे उपभोक्ताओं को जल्द एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में किसानों, व्यापारियों व छोटे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सरचार्ज से शतप्रतिशत छूट देने के लिए दो दिन में ओटीएस का प्रारूप तैयार करके पेश  करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि बकाये पर उपभोक्ताओं को किसी तरह प्रताड़ित न किया जाए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद में बिजली बकाये पर राहत देने के लिए ओटीएस लागू करने का एलान किया था। पावर कार्पोरेशन किसानों के लिए ही ओटीएस की तैयारी कर रहा था। इस बीच राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सरकार से कोरोना से प्रभावित छोटे घरेलू उपभोक्ताओं व व्यापारियों को भी ओटीएस के दायरे में लाने की मांग रखी थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ-साथ व्यापारियों व छोटे उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बकाये पर बिजली काटने या उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने के बजाय उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को विभागीय मंत्री के साथ विचार-विमर्श कर दो दिन के भीतर व्यावहारिक ओटीएस का प्रारूप तैयार कर सरकार के सामने पेश करने को कहा है। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो कोविड काल के दौरान बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed