{"_id":"5a62f2b64f1c1ba2268b5689","slug":"cm-yogi-announces-compensation-of-rs-25-lakh-to-the-family-of-late-bsf-jawan-jagpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान की मौत पर सीएम ने जताया दुख, परिजनों को 25 लाख मदद की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान की मौत पर सीएम ने जताया दुख, परिजनों को 25 लाख मदद की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए बुलंदशहर के जवान जगपाल सिंह के परिजनों को सीएम योगी ने 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जवान की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हुई गोलीबारी में एक जवान और दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इसके अलावा करीब 25 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद से सीमा से सटे स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार सुबह करीब 6:40 बजे से जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया, कठुआ, सांबा सेक्टर की चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी की गई थी। पाक ने भारत की सभी अग्रिम चौकियों के साथ ही सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे थे।
विज्ञापन
सीमा पर घायल हुए सभी ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर नागरिकों की स्थति गंभीर होने के कारण उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।