{"_id":"6005af5b8ebc3e2f81108725","slug":"cm-yogi-angry-over-making-fun-of-gods-and-goddesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"TANDAV : देवी-देवताओं का मजाक बनाने पर मुख्यमंत्री योगी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TANDAV : देवी-देवताओं का मजाक बनाने पर मुख्यमंत्री योगी नाराज
Mon, 18 Jan 2021 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
तांडव फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Facebook
तांडव में देवी-देवताओं का मजाक बनाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने फि ल्म व मनोरंजन के नाम पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का अपमान करने वालों से सख्ती से पेश आने को कहा है। मुख्यमंत्री के रुख को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने वेब सीरीज बनाने वालों के खिलाफ आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को अमर्यादित ढंग से प्रस्तुत करने के साथ ही उन्हें निम्न स्तरीय संवाद करते हुए दिखाया गया है। इसके जरिये धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने की साजिश, जातीय विद्वेष फैलाने वाले संवादों के साथ भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर अपमानजनक व अशोभनीय चित्रण प्रस्तुत किया गया है। फि ल्म में महिलाओं को अपमानित करने वाले सीन भी हैं।