{"_id":"597844c24f1c1b054d8b470e","slug":"cm-yogi-and-governor-ram-naik-pays-tribute-on-kargil-vijay-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन टुकड़े न हो जाएं इस डर से युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिका से गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन टुकड़े न हो जाएं इस डर से युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिका से गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
विजय दिवस पर बोलते योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आयोजित कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में यूपी के सीएम आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने पाकिस्तान पर जमकर गुस्सा भी निकाला।
ये कार्यक्रम शहीदों की याद में बनाए गए कारगिल शहीद स्मृति पार्क में आयोजित किया गया था। नगर निगम ने 2008 में इस पार्क का निर्माण करवाया था। गवर्नर राम नाईक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सीएम ने शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया। कैप्टन मनोज के नाम पर सैनिक स्कूल का नाम रखा। पहले हमने ही सुझाव राजभवन से सीएम को भेजा था।
राज्यपाल राम नाईक ने कहा, मैं तीन साल से विजय दिवस के कार्यक्रम में आता रहा हूं। लेकिन इस बार कुछ फर्क नजर आ रहा है। ये पहला मौका है जब योगी मौजूद हैं। आज यहां काफी मंत्री भी आए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, 26 जुलाई 1999 को हमने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। देश के जवानों ने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी। हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान को खदेड़ दिया था। पाकिस्तान को डर था कि कहीं 1971 वाला हाल न हो जाए। पाकिस्तान तीन टुकड़े होने के डर से अमेरिका के पास गिड़गिड़ाता हुआ गया था। इस पर अटल जी ने जवाब दिया था कि जब तक हमारी धरती पर एक भी दुश्मन बाकी है, हम किसी तरह की वार्ता नहीं करेंगे।
सीएम ने कहा, देशभक्ति के बारे में छात्रों को बताना बेहद जरूरी है। इसके लिए पाठ्यक्रम में महापुरुषों के बारे में जानकारी शामिल की जानी चाहिए। आजकल लोग सेना में जाने के बजाय मल्टीनेशनल कंपनी में जाना चाहते हैं। जीवन सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं, मातृभूमि के लिए है। राष्ट्रदोह सबसे बड़ा पाप है।
योगी ने कहा कि शहीदों के नाम पर संस्थानों का नामकरण किया जाएगा। कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर सैनिक स्कूल का नाम होगा। सरकार हर शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।