{"_id":"6679333a16ef989413003bad","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-pm-narendra-modi-for-taking-oath-as-ls-member-third-time-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कही ये बातें
Mon, 24 Jun 2024 02:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:20 PM IST
सार
लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ ली। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम योगी ने लिखकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई! आपके यशस्वी नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, बाहर परिसर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: नौ महीने बाद पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा राममंदिर, जुलाई तक प्रथम तल में स्थापित होगा राम दरबार
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ही अनवरत तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।