{"_id":"6607e12dec29fcd83f05fa4d","slug":"cm-yogi-adityanath-welcomes-giving-bharat-ratna-to-karpuri-thakur-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी, बोले- 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी, बोले- 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण
Sat, 30 Mar 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Mar 2024 03:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनको मरणोपरांत भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन
भारत रत्न प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जताई है और कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन
'सामाजिक न्याय' को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन विज्ञापन
'सामाजिक न्याय' को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति… pic.twitter.com/oPAZHrPj9B — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 30, 2024
'जननायक' कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके परिजनों ने ग्रहण किया।