{"_id":"60ade16ae490237920039768","slug":"cm-yogi-adityanath-visits-18-mandals-of-uttar-pradesh-in-just-26-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने 26 दिन में किया प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा, 40 जिलों में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने 26 दिन में किया प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा, 40 जिलों में पहुंचे
Wed, 26 May 2021 11:19 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 AM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 40 जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिलों में कोरोना से निपटने के लिए इंतजामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना को मात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 दिन में प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा पूरा कर लिया। सीएम योगी 14 अप्रैल को कोराना संक्रमित हुए थे। 30 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 75 में से करीब 40 जिलों में खुद पहुंचकर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान की जमीनी हकीकत परखी और कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
जिलों के दौरे के दौरान सीएम कोविड अस्पतालों के साथ-साथ एक गांव में जाकर निगरानी समितियों से बातचीत की। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से भी बात की तथा गांव-गांव में मेडिकल किट का वितरण देखा। उन्होंने इलाज करा रहे कोविड मरीजों का हालचाल भी जाना। संभावित तीसरी लहर के संबंध में बच्चों में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रत्येक जिले में बच्चों के इलाज से संबंधित सुविधाओं का उच्चीकरण करने तथा सुविधाओं को जारी रखने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
मंडलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंगलवार को 18 मंडलों का भ्रमण पूरा होने पर उन्होंने मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के मंदिर में प्रदेशवासियों ती सुरक्षा व भलाई तथा उनके सुख-समृद्धि की प्रार्थना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन