फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM  Yogi Adityanath virtually inaugurated of covid hospitals at his government residence.

अमेठी, बरेली समेत 6 जिलों में एल-2 कोविड अस्पतालों का मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण

Wed, 30 Sep 2020 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
CM  Yogi Adityanath virtually inaugurated of covid hospitals at his government residence.
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मिर्जापुर, भदोही, शामली, बरेली, अमेठी व संत कबीरनगर के कोविड अस्पतालों का वर्चुअली लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की पॉजिटिविटी दर व मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। रिकवरी रेट को बेहतर करके आम जनमानस में विश्वास पैदा किया है। यह सब टीम वर्क से संभव हुआ।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पहले प्रदेश के 36 जिलों में वेंटिलेटर या एचएफएनसी की सुविधा नहीं थी। अब सभी 75 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए मूलमंत्र ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि मिर्जापुर के ट्रॉमा सेंटर को एल-2 कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया गया है। शामली में जिला संयुक्त चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय बनाया गया है। अमेठी में मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय और संत कबीरनगर में एमसीएच विंग को एल-2 कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया है। इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कोविड-19 के 1 करोड़ से ज्यादा टेस्ट का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक टेस्ट हो गए हैं। यह एक रिकॉर्ड है। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस तथा मेडिकल टेस्टिंग की कार्यवाही प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।  

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्यशील रहना चाहिए। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से जिला स्तर के साथ ही सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी संवाद किया जाए। सर्विलांस कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। कोविड अस्पतालों में दवाओं तथा ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए।  

धान खरीद की सभी व्यवस्थाएं करें
योगी ने कहा कि 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू होगी। धान क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएं। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व ग्राम सचिवालय का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed