फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath to visit ayodhya on may 6.

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा: दर्शन-पूजन के साथ 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे

Wed, 04 May 2022 08:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 May 2022 08:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को होने वाले अयोध्या दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। योगी इस दौरे पर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही दर्शन-पूजन भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to visit ayodhya on may 6.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 06 मई के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उनके साथ ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री व मंडल प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा भी होंगे। वह अयोध्या के विकास को लेकर संचालित हो रही 19 हजार करोड़ की परियोजनाएं की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के लिए बुकलेट की तैयारी के साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 06 मई को अयोध्या आएंगे। वह हनुमानजी एवं राम लला के दर्शन-पूजन के साथ ही अयोध्या को विश्व धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए चलाई जा रही 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस की तैनाती होगी। समीक्षा को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। परियोजनाओं को लेकर अब तक कराए गए कार्यों का खाका प्रस्तुत करने के लिए बुकलेट की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि सीएम नए प्रोफॉर्मा पर समीक्षा करेंगे। यह प्रोफॉर्मा बरेली से आया है। इसमें विभागवार समीक्षा के बिंदुओं पर विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसको तैयार किया जा रहा है।  सीएम दर्शन-पूजन के साथ गुप्तारघाट के उद्यान में स्थापित राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी कर सकते हैं। उनके साथ अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed