{"_id":"63f9be0c94ac62fba9014773","slug":"cm-yogi-adityanath-speaks-on-ramcharitmanas-controversy-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचरितमानस विवाद पर योगी का जवाब: हिंदुओं को अपमानित किया गया... ताड़ना का मतलब देखने से होता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचरितमानस विवाद पर योगी का जवाब: हिंदुओं को अपमानित किया गया... ताड़ना का मतलब देखने से होता है...
Sat, 25 Feb 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सपा पर धर्मग्रंथों की गलत व्याख्या कर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विपक्ष द्वारा उठाए गए हर मुद्दे का जवाब दिया। इस मौके पर उन्होंने रामचरितमानस को लेकर हुए विवाद पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे धर्मग्रंथों की गलत व्याख्या कर हिंदुओं को अपमानित किया जा रहा है। तुलसीदास रचित रामचरितमानस को फाड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अवधी और बुंदेलखंडी में लिखे गए शब्द 'ताड़ना' का अर्थ देखना होता है किसी को मारना नहीं। उन्होंने कहा कि ग्रंथ में लिखे गए शब्द 'शुद्र' का भी गलत अर्थ निकाला गया है। शुद्र का मतलब श्रमिक से है किसी जाति से नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज जिसकी मर्जी आए वो हिंदुओं को अपमानित कर रहा है। रामचरितमानस को फाड़ने का काम किया गया। अगर यही किसी अन्य धर्म के ग्रंथ के साथ किया गया होता तो न जाने क्या हो जाता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं मॉरीशस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गया था। मैंने उनसे पूछा कि आपके पास भारत से लाई गई कोई धरोहर है तो उन्होंने रामचरितमानस दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म चित्रकूट में हुआ था। हमें इस बात का गर्व करना चाहिए कि यूपी राम की धरती है, कृष्ण की धरती है। संगम की धरती है लेकिन ग्रंथों में लिखे शब्दों की गलत व्याख्या कर हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। यह शर्मनाक है।
मुख्यमंत्री योगी ने इन पंक्तियों के माध्यम से सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहाअटल जी ने इस संबंध में बहुत अच्छी बात कही थी कि
हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय
हिंदू कहने में शरमाते, दूध लजाते लाज न आती
घोर पतन है, अपनी मां को मां कहने में फटती छाती।।
जिसने रक्त पिला कर पाला, क्षण भर उसका भेष निहारो,
उसकी खूनी मांग निहारो, बिखरे-बिखरे केश निहारो।।
जब तक दुशासन है, वेणी कैसे बंध पाएगी,
कोटि-कोटि संतति है, मां की लाज न लुट पाएगी।