फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on economy of Uttar Pradesh.

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी ने बताया, पांच साल में नहीं पूरा हो पाया ये काम, बताई क्या थी योजना

Mon, 24 Jan 2022 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला से बातचीत में हर मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। साथ ही ऐसे काम जो पूरे नहीं कर सके। उस पर भी बात की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on economy of Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला से चुनावी अभियान और अपनी सरकार में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया। ऐसे कौन से काम हैं, जो आप 5 साल में नहीं कर पाए?

विज्ञापन

पूछे जाने मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि हम यूपी को एक नंबर वन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए  प्रतिबद्ध हैं। सकी कार्ययोजना बनाकर लागू की है। इसमें समय लग सकता है। किन, सरकार यूपी को नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जिस तरह प्रयास कर रही है, हम बहुत जल्द यह लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ये पूछने पर कि आप 80-20 पर चुनाव की बात करते हैं। सबका साथ-सबका विकास में ये 20 फीसदी क्यों नहीं आ पाते हैं? कहा कि हमारे संकल्प में सबका साथ और सबका विकास एक मूल मंत्र है। देश के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का लक्ष्य है। लेकिन, कुछ लोग होते हैं जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता। गरीबों का कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास अच्छा नहीं लगता। शांति व सौहार्द अच्छा नहीं लगता। गरीबों व असहायों के हक पर डकैती डालना अपना अधिकार समझते हैं। कमजोरों का शोषण करना, व्यापारियों का उत्पीड़न करना, सरकारी संपत्तियों पर कब्जे करना, अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें अमर उजाला की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरी बातचीत

न गाय कटने देंगे और न ही अन्नदाता की फसल नष्ट होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी ने आवारा गोवंश की समस्या पर कहा कि 2017 में पहला फैसला बूचड़खानों को बंद करने का किया था। अवैध बूचड़खानों में निराश्रित गोवंश काटे जाते थे। तमाम अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। तस्करी भी रोकी। फिर गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार तीन स्कीम लेकर आई। पहली, निराश्रित गो आश्रय स्थल की। इसमें सरकार गोशालाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। दूसरी सहभागिता योजना। इसमें कोई भी किसान 4 गोवंश अपने यहां रख सकता है। हर गोवंश पर उसे 900 रुपये मिलते हैं। तीसरा पोषण मिशन के अंतर्गत है। इसमें कुंवारी कन्या, गर्भवती महिला आदि हैं और उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है तो ऐसे परिवार को हम एक गाय देते हैं और उसके खर्च के लिए 900 रुपये महीना देते हैं। इससे वह गाय की सेवा कर सकती हैं। आठ लाख गोवंश इस समय गोशालाओं में हैं या सहभागिता योजना या पोषण मिशन के अंतर्गत हैं। हम अन्नदाता किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम न गाय कटने देंगे और न ही अन्नदाता की फसल नष्ट होने देंगे। इस संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

मथुरा को लेकर ये है प्लान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मथुरा, काशी या अयोध्या भारत के सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था के केंद्र हैं। इन आस्था के केंद्रों का सम्मान करना व यहां की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसके आर्थिक उन्नयन के लिए सरकार पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। अयोध्या, मथुरा, काशी, विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज, बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों के भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक उन्नयन के लिए पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed