फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says UP election 2022 will decide the future of state.

भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक: योगी बोले- प्रदेश की तकदीर लिखेगा 2022 का विधानसभा चुनाव, तैयार रहें युवा

Sat, 02 Oct 2021 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Oct 2021 01:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, 2017 के पहले प्रदेश में जन्माष्टमी, होली मनाने और दीपावली पर आतिशबाजी करने से रोका जाता था पर वर्ग विशेष के लोगों के त्योहार पर रेड कार्पेट बिछाए जाते थे पर अब सबको न्याय मिलता है और किसी का तुष्टिकरण नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says UP election 2022 will decide the future of state.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 का चुनाव प्रदेश की तकदीर लिखेगा। युवाओं को विधानसभा चुनाव के लिए अपना लक्ष्य अभी से निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए काम शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने 2017 से पहले प्रदेश की पहचान को नष्ट कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्षों में न केवल प्रदेश को पहचान वापस दिलाई, बल्कि गौरव व सम्मान भी दिलाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा ने प्रदेश को लावारिस हालत में छोड़ दिया था। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रदेश की तकदीर को बदलने की ताकत है।
विज्ञापन


प्रदेश के विकास में युवाओं का बड़ा दायित्व है, इसके लिए नौजवानों को खुद खड़ा होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जन्माष्टमी, होली मनाने और दीपावली पर आतिशबाजी करने से रोका जाता था पर वर्ग विशेष के त्योहारों पर सरकारी दफ्तरों में रेड कार्पेट बिछाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। देश में धारणा बन गई थी कि यूपी देश के विकास में बाधक है। युवाओं को इसकी गहराई में जाना होगा कि इसके पीछे क्या कारण थे। उन्होंने कहा कि यदि कारण नहीं जानेंगे तो उसका निवारण भी नहीं कर पाएंगे।

पलायन करने वाले वापस लौटे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी के दर्जन भर कस्बों में जहां पलायन की शिकायत मिलती थी, अब वहां बहुसंख्यक समाज लौट आया है। वहां 50 साल पहले जितनी आबादी थी उतनी हो गई है। साढ़े चार साल में प्रदेश में एक भी किसान आंदोलन नहीं हुआ है। जबकि पहले भट्टा परसोल में किसानों पर गोलियां चलाई जाती थीं। बस्ती के मुंडेरवा में चीनी मिल चलाने पर किसानों की हत्या की जाती थी।

पिछले साढ़े चार साल में एक्सप्रेस-वे व एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य हुए लेकिन कहीं विरोध नहीं हुआ। 42 लाख परिवारों को आवास सपा शासन में भी मिल सकता था लेकिन उन्होंने जनता की चिंता नहीं की। लेकिन अब भाजपा सरकार में आवास मिलने से उन परिवारों को समझ आ गया है कि विपक्षी दलों ने लोगों का शोषण और अत्याचार किया।

सपा-बसपा से ज्यादा भाजपा ने दी नौकरी
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सामने प्रदेश के युवाओं को जोड़ने का अवसर और चुनौती दोनों है। युवाओं के बीच बहस का मुद्दा बनाएं कि किसकी सरकार में उन्हें ज्यादा नौकरी मिली। बसपा व सपा सरकार से ज्यादा सरकारी नौकरी भाजपा सरकार में मिली है। निजी क्षेत्र में भी 1.61 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है।

भाजपा सरकार न होती तो कलंक न धुलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा नहीं होती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता और 500 साल का कलंक नहीं धुल पाता। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पक्ष में पितृ धरती पर उतरे हैं। मंदिर निर्माण देखकर उनकी आत्मा भी प्रसन्न हो रही होगी।

सांस्कृतिक विचारधारा को नहीं बचाया तो अफगानिस्तान जैसा हाल होगा : तेजस्वी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विश्व में हिंदुओं का एक ही देश बचा है। हिंदुओं को अपनी सांस्कृतिक विचारधारा को बचाना होगा नहीं तो अफगानिस्तान जैसा हाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। योगी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

लखनऊ में मीडिया से मुखातिब तेजस्वी ने कहा कि यूपी में सपा की अखिलेश सरकार भाई जान का साथ-विश्वास और अपना विकास के सिद्धांत पर चलती थी। पिछली सरकारों में कट्टरपंथी, देवबंदी व तालिबानी सोच के लोगों को बढ़ावा मिला था। पर अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी हों या आजम खां सभी गलत लोग जेल में डाले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सोच और आयु दोनों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा से ज्यादा युवा हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश का आर्थिक विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। जब यूपी आत्मनिर्भर होगा, तभी भारत भी। यूपी का विधानसभा चुनाव पूरे देश पर असर डालेगा। इस सच को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। यह भी कहा कि हाथी थक चुकी है और साइकिल पंक्चर है। इसलिए इस बार हर तरफ  कमल ही कमल खिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed