फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says opposition is spreading prepoganda against us.

विपक्ष के पास प्रोपेगंडा के अलावा कुछ नहीं, पोल खोलें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 06 Oct 2020 10:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says opposition is spreading prepoganda against us.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के पास देश और प्रदेश  के विकास का कोई दृष्टि नहीं है। विजनलेस विपक्ष सिर्फ  प्रोपेगंडा फैला रहा है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। हाल की घटनाएं इसका सबूत हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों के रोजगार और विकास के साथ जनहित के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को केंद्र  प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं और विपक्ष की पोल खोलें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के कार्यों व जनहित के एतिहासिक फैसलों तथा योजनाओं से  विकास विरोधी विपक्ष के पेट में मरोड़ होना स्वाभाविक है ।
विज्ञापन


दोनों नेता मंगलवार को कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं से उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बातचीत कर रहे थे। इस सीट पर 2017 में यहां से चुनी गई भाजपा की कमलरानी वरुण के निधन के कारण चुनाव हो रहा है। वरुण प्रदेश सरकार में मंत्री थीं। पिछले दिनों उनकी कोरोना संक्त्रस्मण से मृत्यु हो गई थी। इस बातचीत में घाटमपुर के मंडल, सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क  पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में जीत की यही कुंजी है क्योंकि कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते पूर्व की तरह बड़ी सभाएं और रैलियां होना संभव नहीं है ।
विज्ञापन


 

नौकरी में अब जातिवाद नहीं योग्यता सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को बताएं कि  प्रदेश में अब जातिवाद नहीं योग्यता सर्वोपरि है। नौकरियां अब क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर मिलती हैं। बीते साढ़े तीन साल में इसी आधार पर तीन लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। इतने ही युवाओं को जल्द और नौकरियां दे दी जाएंगी।

माफिया मांग रहे पनाह
योगी ने कहा कि लोगों को बताएं कि भाजपा राज में किसी अपराधी को पनपने के लिए सत्ता का संरक्षण नहीं मिलता बल्कि अपराधी और माफिया पनाह मांग रहे हैं। उद्यमी अब कारोबार समेटने नहीं बल्कि लगाने की बात करते हैं। बिजली सिर्फ  कुछ इलाकों को नहीं बल्कि सभी जगह दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ  से हर वर्ग के लिए किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि तरक्की का यह सिलसिला जारी रहेगा। गंगा की अविरलता और निर्मलता को केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी आस्था है। लगातार काम का ही नतीजा है कि  कि लगभग 100 साल में पहली बार सीसामऊ (कानपुर) में गंगा में अब एक बूंद भी गंदा पानी नहीं गिरता है।

विपक्ष की साजिश बेनकाब करें
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  जिनका  विकास से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है उनके पेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुआई में होने वाले चौतरफा विकास से मरोड़ होना स्वाभाविक है। कार्यकर्ता इनकी कतई फिक्त्रस् न करें बल्कि इनकी साजिशों को बेनकाब करें। प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा जैसे दलों का आधार खत्म हो चुका है। भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ  दिनोंदिन ऊपर जा रहा है। इसीलिए विपक्ष येन-केन प्रकारेण जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाकर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहता है। भ्रष्टाचार और कुशासन तथा भाजपा सरकार के सुशासन के फर्क को जनता समझ गई है। प्रदेश में विपक्ष की दाल अब गलने वाली नहीं है। संवाद में प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed