{"_id":"60f67f64d61fbb4845326550","slug":"cm-yogi-adityanath-press-conference-on-pegasus-spyware-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस जासूसी कांड: सीएम योगी बोले- विपक्ष अंतर्राष्ट्रीय साजिश का शिकार, देश की छवि खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेगासस जासूसी कांड: सीएम योगी बोले- विपक्ष अंतर्राष्ट्रीय साजिश का शिकार, देश की छवि खराब करने की कोशिश
Tue, 20 Jul 2021 08:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। जहां संसद का सत्र शुरू होने से पहले ही इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जाते हैं। संसद के इस सत्र में किसानों व कोरोना पर चर्चा होनी है पर विपक्ष पूरी ताकत लगाकर इस सत्र को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। यह लोकतंत्र का अपमान है। देश को बदनाम करने की विपक्ष की ये कुत्सित सोच कभी कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड को लेकर मचे हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष अंतर्राष्ट्रीय साजिश का शिकार है और देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। विपक्षी दलों के द्वारा देश के अंदर जिस प्रकार का माहौल बनाने का प्रयास हो रहा है, वह उनकी कुत्सित भावना का परिचायक है। कांग्रेस सरकार में रहते हुए जिस प्रकार की हरकतें करती रही है, आज विपक्ष में रहकर उन्हीं मंसूबों के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मंसूबा पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी ने कहा संसद सत्र शुरू होने के ठीक एक दिन पहले इस प्रकार के सनसनीखेज मामले को उछालकर समाज में विषाक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह राजनीति के गिरते हुए स्तर का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कुछ महत्वपूर्ण होना होता है, ये विपक्षी दल देश और दुनिया में भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश में लग जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को खराब करने, भारत को अस्थिर करने के जिन मंसूबों के साथ विपक्ष काम कर रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत भारत को अस्थिर व अस्त-व्यस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि बीते साल अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में हुआ दंगा क्या साजिश का हिस्सा नहीं था? क्या इसमें तमाम विपक्षी दलों की संलिप्तता नहीं देखी गई? वास्तव में देश के कोरोना प्रबंधन की जब डब्ल्यूएचओ और पूरी दुनिया तारीफ कर रही थी तब भारत में विपक्ष ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था, मानो सरकार इस पूरे मामले से अनभिज्ञ हैं और लोग मर रहे हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है संसद में हंगामा
योगी ने कहा कि संसद एक ऐसा मंच है जहां सांसद आम नागरिक की बात रखते हैं। अगर इसे शोरगुल का मंच बना लिया जाए तो यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। संसद का यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। संसद में गांव, गरीब, नौजवान और महिलाओं के के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होनी थी लेकिन विपक्ष नकारात्मक भूमिका के साथ सामने आया है। सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री द्वारा नए मंत्रियों का सदन से परिचय कराये जाने की परंपरा रही है। इस बार मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और उन तबकों से जुड़े अनेक ऐसे सदस्यों को स्थान मिला है जिन्हें आजादी के बाद कभी नेतृत्व का मौका नहीं मिला था। विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। इसके लिए विपक्ष को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
मत-मजहब से जोड़ किसानों को भड़काया
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में भी साजिश की गई। किसानों को मत और मजहब से जोड़कर भड़काया गया और हिंसा करवाई गई। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति से देश की जनता का भला नहीं होने वाला है। विपक्ष ने राफेल जैसा मुद्दा लाकर 2019 के पहले माहौल खराब किया था लेकिन उन्हें जनता ने जवाब दिया। आगे भी जनता उन्हें जवाब देगी।