फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath plants a tree in his house in Lucknow.

विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर किया पौधरोपण, दिया ये संदेश

Sat, 05 Jun 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath plants a tree in his house in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी व कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। क्योंकि हम तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिक से अधिक पौधारोपण अभियान के लिए प्रेरित किया है। इस बार प्रदेश में वन महोत्सव के दौरान जुलाई में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में 5 करोड़, वर्ष 2018 में 11 करोड़ और वर्ष 2019 में 22 करोड़ पौधे रोपित करवाए। वर्ष 2020 में कोरोना संकट के दौरान भी 25 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत परंपरागत वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, पाकड़, देशी आम व अन्य औषधीय वृक्षों को महत्व देने की आवश्यकता है। ये वृक्ष प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देते हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों को हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने का महाअभियान चलाया जा रहा है।


कार्यक्रम में वन मंत्री दारा सिंह चौहान, मुख्य सचिव आरके तिवारी, एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed